09:56 AM, 22-Jan-2022
Punjab Chunav : मान सिंह ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा
पंजाब में आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के चेहरा भगवंत मान सिंह ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में बेरोजगारी की सबसे बड़ी समस्या है। यहां के युवा परेशान हैं। बदलाव चाहते हैं। हर वर्ग मौजूदा सरकार में दुखी है। शिक्षक, आशा वर्कर्स, आंगनबड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, किसान सब परेशान हैं।