मध्यप्रदेश के मैहर में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। महाकुंभ से नहाकर लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। और पढ़ें
उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर आगामी बजट को अधिकाधिक जनोपयोगी और प्रभावशाली बनाए जाने के लिए बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करेंगे। बता दें, इस बार का बजट 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। और पढ़ें
कमलेश सेन अपनी मोटर साइकिल खुद चला रहा था और अमर सिंह गौड़ पीछे बैठा था। दोनों जैसे ही हिरण नदी का पुल क्रॉस कर ग्राम राजघाट पौड़ी पहुंचे, तभी सामने से जबलपुर-सागर जाने वाली बस के चालक बस को तेज गति लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
और पढ़ें
पूर्व गृहमंत्री वह भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा आज भगवान श्री अंगारेश्वर का पूजन अर्चन करने के लिए मंदिर में आए थे। जहां उन्होंने मंदिर में होने वाली विशेष लाल पूजा के साथ ही भगवान श्री अंगारेश्वर को भात भी अर्पित की है। और पढ़ें
MP: मध्यप्रदेश के सतना में उस वक्त हड़कंप मच जब एक 6 साल की युवती अचानक से किडनैप हो गई, किडनैपर पहले तो शादी में आया और खाना खाने के बाद 2 घंटे तक वहां मौजूद रहा, इसके बाद टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची का अपहरण कर लिया। और पढ़ें
Indore News इंदौर में एक फोटोग्राफर ने आत्महत्या कर सुसाइड नोट में पत्नी और ससुरालवालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। उसने शादी के कानून में बदलाव की मांग करते हुए लिखा कि महिलाओं द्वारा इसका दुरुपयोग हो रहा है। और पढ़ें
निमाड़ क्षेत्र के दौरे के बीच कांग्रेसियों की यह गुटबाजी उस समय साफ दिखाई दे गई, जब वे प्रदेश के खरगोन जिले के प्रवास पर थे। ऐसे में पीसीसी चीफ पटवारी के साथ खरगोन जिले से कांग्रेस नेता अरुण यादव और सचिन यादव नजर नहीं आये। और पढ़ें
Sidhi: दुकानों के आवंटन के संबंध में उनके द्वारा कई बार कलेक्टर को पत्र दिया जा चुका है, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हुआ। जिस बात को लेकर के आज ग्राम पंचायत के सरपंच और सभी पंच मिलकर के कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को पत्र दिया है और पढ़ें
बाइक पर बर्तनों के कर्टन रखकर लालपुर की तरफ जा रहे एक बर्तन व्यापारी की बाइक में अचानक आग लग गई। घटना का पता चलते ही व्यापारी ने बाइक को साइड में खड़ा करके खुद को बचाया। और पढ़ें
धार्मिक नगरी मैहर में शराबबंदी को लेकर कई बार बार स्थानीय हिन्दू संगठन ने स्थानीय प्रशासन से लेकर भोपाल तक आवाज उठाई थी। कई बार ज्ञापन भी दिया गया पर अब साधु संतों के सुझाव के बाद सरकार ने इस पर अमल करने की मुहिम उठाई है। और पढ़ें
पटवारी ने सौरभ शर्मा कांड को लेकर भी सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विजयपुर चुनाव के दौरान जिले के एसपी और कलेक्टर बीजेपी कार्यालय से काम कर रहे थे। और पढ़ें
कैलारस शुगर मिल की जमीन नीलाम करने के विरोध मे कांग्रेस नेताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन किया और जेल भरो आंदोलन करके गिरफ्तारियां दीं। इस दौरान नेशनल हाइवे क्रमांक 552 पर लंबा जाम लग गया।
और पढ़ें
मंगलवार को सागर जिले के हिंदू संगठनों ने सागर-बीना रोड ठाकुर बाबा मंदिर के पास दोपहर 1:00 बजे चक्का जाम कर दिया। जिससे हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सड़क पर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई।
और पढ़ें
मध्यप्रदेश में जिस तरह से एक जंगल से दूसरे जंगल में बाघों को शिफ्ट किया जा रहा है, एमपी के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से लाए गए चीतों को शिफ्ट किया गया है और जहां बाघ और चीता मिल रहे हैं। अब वहां पर तेजी के साथ चीतल की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, उसके पीछे एक बड़ी वजह भी है। इसीलिए बांधवगढ़ से संजय गांधी टाइगर रिजर्व और कूनो नेशनल पार्क में अभी हाल ही में काफी संख्या में चीतल भेजे गए हैं। और पढ़ें
स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले भोपाल नगर निगम के कमीश्नर से लेकर अधिकारी कर्मचारी और महापौर तैयारियों में जुटे हैं। भोपाल निगम इस बार कई नए प्रयोग किए हैं जिसके दम पर रैकिंग बढ़ने का दावा किए जा रहै हैं। वहीं कई चुनौतियां भी सामने दिख रहीं हैं। और पढ़ें
प्लास्टिक मनी और डिजिटल लेनदेन के इस दौर में सिक्के किसी कोने में सिमटकर रह गए हैं लेकिन पुराने सिक्कों का संग्रह करने वालों और उनके बारे में जानकारी इकट्ठा करने वालों के लिए प्राचीन सिक्कों पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन कल से राजधानी में किया जाने वाला है। और पढ़ें
कम समय में अधिक धन कमाने की लालच में आकर एक युवक कर्ज के बोझ तले इस कदर दबा कि अंततः उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। और पढ़ें
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के शराब पीने का वीडियो आया है। घटना 14 जनवरी को सफारी के दौरान की है। पर्यटकों ने जिप्सी में बैठकर शराब पी। उनके साथ ड्राइवर और गाइड भी शामिल रहे। और पढ़ें
सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। और पढ़ें
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के घर विवाह समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां मीडिया के साथ बातचीत में कहा- मैं तो कुंभ में स्नान करने जरूर जाऊंगा, आप भी चलिए। और पढ़ें
छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज डीन अभय कुमार सिन्हा ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर नहीं मिलने वाले 17 डॉक्टर्स की एक दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिया गया। और पढ़ें
आरजीपीवी में नकल रोकने नया प्रयोग किया गया है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी दी गई है। परीक्षा में विशेष तैयारी की गई थी। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया। पूरी परीक्षा की वीडियोेाग्राफी कराई गई। और पढ़ें
जयवर्धन सिंह गुरुवार को शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आए थे। 27 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में होने वाले सम्मेलन को लेकर के यहां पर उन्होंने रणनीति बनाई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 27 जनवरी की रैली में पहुंचने की अपील की। और पढ़ें
दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए बयान के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने शाह व केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने जय भीम, जय बापू, जय संविधान यात्रा शुरू कर दी। और पढ़ें
वंदना ठाकुर की यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि देशभर की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह दिखाया कि कठिन मेहनत और आत्मविश्वास से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। और पढ़ें
जीतू पटवारी 19 मंगलवार से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय मांग रहे है। लेकिन अभी तक उनके द्वारा मिलने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा है कि अठारह मंगलवार बीत गए और उन्नीसवां आ गया लेकिन इंतज़ार है कि जो खत्म ही नहीं हो रहा। और पढ़ें
MP: कलेक्टर के बाबू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसमें उन्हें दोषी भी पाया गया था। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने ऐसा कर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को खुले रूप से चेता दिया है कि अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया तो अब उसकी खैर नहीं है। और पढ़ें
गलत परीक्षा परिणाम आने के कारण छात्रों ने महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। अभाविप के छात्रों द्वारा किए गए इस आंदोलन में छात्रों ने जमकर हंगामा किया और महाविद्यालय प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा। और पढ़ें
एसडीओ फॉरेस्ट रेशम सिंह धुर्वे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक जंगली हाथी का इस क्षेत्र में मूवमेंट बना हुआ है। वह अपने झुंड से बिछड़ कर यहां पहुंचा है। कई घरों में तोड़फोड़ भी इस हाथी ने की है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी, भोपाल में तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को किया। उन्होने कहा कि प्रदेश के शूटिंग खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
और पढ़ें
ग्वालियर में जब एक पागल कुत्ते ने एक भैंस को काट लिया तो उसका दूध पीने वालों ने खुद को इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल की दौड़ लगा दी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कुत्ते के काटने से उस भैंस का दूध पीने वालों को कोई खतरा नहीं है। और पढ़ें
धार्मिक शहरों से शराबबंदी करना हमारी पॉलिसी है और हम इसे करके ही मानेंगे। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हम धीरे-धीरे इस और बढ़ रहे हैं। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज धार्मिक नगरी उज्जैन में शहीद हेमू कालानी को माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से कही। और पढ़ें
Ujjain: लगभग 500 किसानों को मिले इस नोटिस से हड़कंप मचने का मुख्य कारण यह है कि नोटिस में मूल के साथ ही ब्याज राशि भी तगड़े रूप से वसूली जा रही है। जिन किसानों को समिति का 1 लाख रुपया भरना था उनसे 2 लाख तक वसूले जा रहे हैं। और पढ़ें
Damoh: 24 जून को कन्याकुमारी से निकली एथलीट आशा मालवीय अभी तक 16730 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर चुकी है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को कारगिल और 15 अगस्त को सियाचिन होते हुए दमोह पहुंची जहां छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। और पढ़ें
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा का भी स्तर गिरता जा रहा है। इसकी ताजा तस्वीर मैहर जिले से सामने आई है। जहां छोटे-छोटे बच्चे पढाई छोड़ अब ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। और पढ़ें
आज की शाम आसमान में कुछ खास होने जा रहा है। आज शाम सूर्यास्त के बाद आकाश एक ही कतार में 6 ग्रहों का जमावड़ा होगा, इनमें से चार को आमजन अपनी खुली आंखों से देख पाएंगे। और पढ़ें
MP: युवाओं ने सोमवार को तहसीलदार मोहित जैन के खिलाफ प्रदर्शन किया है और उल्टे बाजे बजाकर विरोध जताया है। युवाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतीकात्मक विरोध करते हुए बेशरम का पौधा भेंट किया। और पढ़ें
शहर के तिरुपतिपुरम में रहने वाले प्रहलाद सिंह घोषी ने बताया कि 17 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे परिवार को लेकर एक शादी समारोह में जाने घर से निकला था। घर से करीब 500 मीटर दूर कॉलोनी के एक मोड़ पर वहां बैठे काले रंग के कुत्ते को कार की टक्कर लग गई। और पढ़ें
MP: अनूपपुर जिले के जैतहरी पुलिस में मंदिर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान जब्त कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। और पढ़ें
Damoh: मडियादो थाना के वर्धा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक यात्री बस का अगला टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर तीन फीट ऊंची पुलिया से उतरकर जंगल में पहुंच गई। और पढ़ें
Indore News: इंदौर के कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह तंवर की 'पुष्पा' स्टाइल में बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह सिगरेट पीते और बिना हेलमेट बाइक पर नजर आए। इस हरकत के लिए उन पर सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम की परंपरा को निभाने के लिए किए गए हर्ष फायर के दौरान एक किशोर सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें गुना केDamoh News: कानपुर में दमोह के तीन मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, स्वस्थ्य होने पर आते समय एक ने तोड़ा दम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
Sehore: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों युवक खेत में काम कर रहे थे, तब अचानक वे बिजली के संपर्क में आ गए। वहीं खेत में बिजली लाइन सही तरीके से बिछाई गई थी या नहीं पुलिस इसपर भी जांच कर रही है।
और पढ़ें
जल संसाधन विभाग के ईई शुभम अग्रवाल ने बताया कि अब तक 18 एमसीएम पानी छोड़ा जा चुका है और लगभग 4 से 5 एमसीएम पानी और छोड़ा जाना है। और पढ़ें
महामंडलेश्वर श्री नागर ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। उन्होंने कहा कि मंदिरों में सेल्फी पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। मोबाइल ने हमसे हमारे इष्ट छीन लिए हैं। और पढ़ें