फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rang Panchami 2024 Live: हिंद रक्षक की फाग यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, गुलाल से तर होकर लौटे भोपाल

Sat, 30 Mar 2024 03:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

खास बातें

Rang Panchami in Indore Live News in Hindi :  इंदौर में रंगपंचमी की गेरों का सिलसिला शुरू हो गया है। दिनभर रंग-गुलाल इंदौर के आसमान पर छाया रहेगा। यह करीब 100 साल पुरानी परंपरा है, जिसका निर्वहन इंदौर में हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:37 PM, 30-Mar-2024
इंदौर की गेर में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

हिंद रक्षक की फाग यात्रा राजवाड़ा पर
हिन्द रक्षक संगठन की फाग यात्रा राजवाडा पर आई। सबसे आगे युवक भगवा पताकाएं लेकर चल रहे है। फिर भजन मंडलियां भजन गा रही है। संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान की एक झांकी भी इस यात्रा में शामिल है। 

लाल होकर लौटे डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेर का भरपूर आनंद लिया। जगह-जगह लोगों पर गुलाल उड़ाया। अभिवादन भी स्वीकार किया। जब लौटे तो रंग और पानी से तरबतर होकर। दोनों हाथ उठाकर वह इंदौर की गेर से रवाना हुए। 

12:42 PM, 30-Mar-2024
इंदौर में गेर में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

मुझे प्रसन्नता हैः यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि 75 वर्ष पुरानी इस परंपरा में शामिल होकर मैं बेहद खुश हूं। वर्षों पुरानी परंपरा मध्य प्रदेश के साथ-साथ मालवा की खास है। गेर तो एक शब्द है, यह तो अपना बनाने वाली टोली है। आज के बाद अलग-अलग समाजों और मोहल्लों की निशान लेकर निकलने की परंपरा है। आचार संहिता है। कुछ सीमाएं हैं। इसके बाद भी गौरवशाली परंपरा को याद करने मैं आज यहां आया हूं। 

12:28 PM, 30-Mar-2024
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला

विजयवर्गीय ने किया सीएम को स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रंगपंचमी की गेर में शामिल हो गए हैं। इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनका रंग-गुलाल लगाकर स्वागत किया। डॉ. यादव ने सभी लोगों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी। फिर हिंद रक्षक की फाग  यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान इस परंपरा को अनुकरणीय बताया। 



 

विज्ञापन
11:24 AM, 30-Mar-2024
इंदौर गैर में व्यवस्थाओं पर नज़र रखते पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता और कलेक्टर आशीष सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भजन गायक सबसे आगे 
राजवाड़ा पर पहुंची रसिया कॉर्नर की गेर में सबसे आगे गायक भजन गाते हुए चल रहे हैं। पीछे युवकों की टोली डांस कर रही है। एक गाड़ी से रंग से भरे गुब्बारे लोगों पर फेंके जा रहे हैं। माहौल में गजब का उत्साह है।  

 

11:21 AM, 30-Mar-2024
हिंद रक्षक फाग यात्रा में पहुंचे भाजपा नेता हितानंद शर्मा का विधायक मालिनी गौड़ ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

पहली बार मुख्यमंत्री होंगे गेर में शामिल 
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इंदौर की इस परंपरा के साक्षी बनेंगे। यह आजाद भारत में पहला मौका है जब प्रदेश का मुख्यमंत्री इंदौर की गेर में शामिल होने वाला है। वे करीब दो से ढाई घंटे गेर में भाग लेंगे और लोगों पर रंग उड़ाएंगे। मध्य क्षेत्र के पांच किलोमीटर लंबे रुट पर गेर में शामिल मिसाइलें आसमान को सतरंगी करते हुए चलेगी। इसके अलावा रंगों से सराबोर करने वाली पिचकारियां भी गेर में शामिल होगी। भजन मंडलिया, डीजे, ढोल नगाड़े उत्सव में चार चांद लगाएंगे। पांच से ज्यादा गेर शनिवार सुबह दस बजे से निकलेगी और खजूरी बाजार, मल्हारगंज, टोरी कार्नर, सराफा, गौराकुंड चौराहा से होकर गुजरेगी। गेर में अमीर गरीब का भेद होगा, न उम्र का अंतर झलकेगा। बच्चे, बुढ़े-जवान का उत्साह एक समान होगा। सबकुछ एकरंग होगा और सबके मन एकाकार।

100 साल पुरानी परंपरा कोविड में हुई थी ब्रेक
इंदौर में 100 साल से गेर निकालने की परंपरा है। कोविड के दो साल यह परंपरा ब्रेक हुई। तब गेर नहीं निकल पाई थी। हर साल इसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। नगर निगम गेर समाप्त होने के बाद पूरे रुट पर सफाई अभियान चलाएगा।

टोरी कार्नर गेर निरस्त
रंगपंचमी पर हर साल निकलने वाली टोरी कार्नर की सबसे पुरानी टोरी कार्नर गेर शुक्रवार को नहीं निकलेगी। गेर आयोजक शेखर गिरी के भाई सतीश गिरी के निधन के कारण गेर को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। कहा जाता है कि सबसे पहले टोरी कार्नर से ही गेर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ था।



विज्ञापन
11:17 AM, 30-Mar-2024
मंदिरों महलों को ढंका गया। फूलों से बनाए गए रंग। फोटो जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

राजवाड़ा को किया कवर 
इंदौर में निकलने वाली रंगपंचमी की गेर के लिए राजवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, महलों आदि सभी स्थानों को प्लास्टिक शीट और अन्य सामग्री से पूरी तरह से ढंक दिया गया है। प्रशासन ने राजवाड़ा महल को चारों तरफ से शीट से कवर किया है। गोपाल मंदिर, सराफा बाजार सहित अन्य दुकानों, घरों को भी रंगपंचमी पर रंगों से बचाने के लिए ढंका गया है। 
 

11:15 AM, 30-Mar-2024

रसिया कॉर्नर की पहली गेर राजवाडा पर आई
रसिया कॉर्नर की  पहली गेर राजवाड़ा पर पहुंच गई है। हजारों की संख्या में लोग पहले ही राजवाड़ा पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। गेर मार्ग पर रहने वालों ने घरों को रंग से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 

10:57 AM, 30-Mar-2024
राजबाड़ा पर उमड़ी भीड़ - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

राजवाड़ा पर जुटी भीड़
राजवाडा पर भीड़ जुटने लगी है। लोग परिवार के साथ गेर को देखने आ रहे है। कई लोगों ने पहले आकर स्थान सुरक्षित कर लिया। यहां आ रहे लोग एक दूसरे पर रंग-गुलाल भी उड़ा रहे है। कुछ देर बाद पहली गेर राजवाडा तक आएगी।

09:42 AM, 30-Mar-2024

Rang Panchami 2024 Live: हिंद रक्षक की फाग यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, गुलाल से तर होकर लौटे भोपाल

Rangpanchami Gair Indore live Rajwada Palace: इंदौर में रंगपंचमी की धूम एक दिन पहले ही नजर आने लगी थी। शुक्रवार को रातभर सभी संस्थाओं ने तैयारियां की। पुलिस और प्रशासन भी रातभर व्यवस्थाओं में लगा रहा। अल सुबह से गोराकुंड चौराहे पर सभी संस्थाओं ने मोर्चा संभाल लिया। अब एक-एक करके सभी गेर निकलना शुरू होंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें