02:10 PM, 14-Jul-2024

शाह बोले- अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा
इस मौके पर बीएसएफ की रेवती रेंज में आयोजित समारोह में मंत्री शाह ने कहा कि इंदौर सफाई, स्वाद, सभागिता के लिए जाना जाता है। अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा। इंदौर स्मार्ट, मेट्रो सिटी बन चुका है। अब ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। शाह ने कहा कि ये अभियान सरकारी समारोह नही है। समाज इस अभियान से जुड़े है। प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ मां के नाम के नारे को देशवासियों से जन आंदोलन बना दिया। मंत्री शाह ने कहा कि पर्यावरण की चिंता विश्व को है। ओजन लेयर में बड़े-बड़े छेद हो गए हैं।
मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा
मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा है। यह देश को आक्सीजन देता है। इस प्रदेश में 30 परसेंट वन क्षेत्र है। पूरे देश का 12 परसेंट ग्रीन कवरेज इस प्रदेश में है। मंत्री शाह ने कहा कि मैं चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश में आया है। इस प्रदेश की जनता ने 29 सीटें मोदी जी की झोली में डाली। प्रदेश की मोहन सरकार अच्छे काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की हैं।