फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Budget: वंदे मातरम गीत को लेकर पार्षद फौजिया बोलीं- इस्लाम में इजाजत नहीं, रूबिना के बयान से बढ़ा विवाद

Wed, 08 Apr 2026 03:32 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Nagar Nigam Budget 2026 Updates: नगर निगम का आठ हजार करोड़ का बजट पेश होने के बाद आज परिषद में चर्चा हुई। सदन में हुए भारी हंगामे के बाद पार्षद फौजिया ने वंदे मातरम गीत पर सफाई दी है। इसके बाद महापौर ने उनकी मानसिकता पर सवाल उठा दिया। वहीं, इन सब के बीच बहुमत के आधार पर बजट को मंजूरी दे दी गई है और सम्मेलन समाप्ति की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
इंदौर बजट 2026 सत्र चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम परिषद में मंगलवार को आठ हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने के बाद आज बुधवार, 8 अप्रैल को इस पर विस्तृत चर्चा होने जा रही है। परिषद की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें पक्ष और विपक्ष के पार्षद बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखेंगे। शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है और इसी के आधार पर आगे की दिशा तय की जाएगी।

विज्ञापन


बिना नए टैक्स के पेश हुआ बजट
इस बार पेश किए गए बजट की खास बात यह रही कि इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और न ही किसी बड़े एलान को शामिल किया गया है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि पुराने करों की दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बजट को स्थिरता और मौजूदा व्यवस्थाओं को बनाए रखने के नजरिए से तैयार किया गया माना जा रहा है।

विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
भाजपा परिषद का ध्यान पुराने प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाने, शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और मास्टर प्लान के तहत 29 सड़कों के विकास पर केंद्रित है। इन योजनाओं को बजट में प्राथमिकता दिए जाने की बात सामने आई है, जिन पर चर्चा के दौरान विस्तार से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी तेज, 2026 के मानसून सत्र में विधेयक ला सकती है मोहन सरकार

भागीरथपुरा कांड के प्रभावितों को राहत का प्रस्ताव
बजट में भागीरथपुरा कांड में मृत लोगों के परिजनों को राहत देने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इस पर भी परिषद में चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन


विपक्ष की तैयारी, बहस के बाद होगा फैसला
कांग्रेस पार्षदों ने कई मुद्दों पर भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी की है। बजट सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर सवाल उठाए जा सकते हैं। चर्चा और बहस के बाद अंततः बहुमत के आधार पर बजट को परिषद की मंजूरी दी जाएगी, जिससे आगामी वित्तीय योजनाओं को औपचारिक रूप से लागू किया जा सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें