07:44 AM, 04-Jun-2024
नेहरू स्टेडियम के बाहर भीड़ जुटना शुरू।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सबसे पहले खुलेंगे डाक मतपत्र
सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके बाद ईवीएम की बारी आएगी। नेहरू स्टेडियम में मतगणना चल रही है। इसके लिए प्रशासन के द्वारा लगभग 700 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी दी गई है। मतगणना के लिए विधानसभा वार कुल 169 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबल पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतगणना कक्ष में एसी, कूलर, पंखे, मेडिकल कीट आदि की व्यवस्था रहेगी। साथ ही मतगणना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।