Indore News: अनंत चतुर्दशी पर इंदौर में झांकियों का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है। देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। ट्रैफिक डायवर्ट कर पुलिस ने 3000 से अधिक जवानों की तैनाती की है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय इंदौर की झांकियां निकलना शुरू हो जा चुकी हैं। इंदौर की मिलों के द्वारा इन झांकियों का निर्माण किया जाता है। मिलों के प्रतिनिधि झांकियों को लेकर चिकमंगलूर चौराहे पर पहुंचने लगे हैं। यहां पर 6 बजे पूजा के बाद झांकियों का कारवां शुरू होगा। खजराना गणेश मंदिर की झांकी सबसे आगे रहेगी।