फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Assembly Session : किसानों को कैबिनेट की सौगात; CM बोले- राहुल पहले तिलहन-दलहन जान लें

Tue, 24 Feb 2026 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Vidhan Sabha Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र में सीएम मोहन यादव ने किसान से जुड़े कैबीनेट के फैसले की जानकारी दी। वहीं  भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भोपाल और इंदौर में हुए टकराव पर सदन में चर्चा करवाने का मुद्दा उठा।  
विज्ञापन
एमपी विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्र सरकार की ट्रेड डील को लेकर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस डील से देश और प्रदेश के किसानों को बड़ा नुकसान होने वाला है। सिंघार ने आरोप लगाया कि जैसे ही डील हुई, उसी दिन कपास के दाम गिर गए। इससे साफ है कि बाजार पर इसका नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मध्य प्रदेश के सरसों, सोयाबीन और कपास के किसानों का भविष्य क्या होगा? यदि समर्थन मूल्य (एमएसपी) कम हुआ और बाजार भाव गिरते रहे तो किसान कैसे टिक पाएंगे? उन्होंने कहा कि यह केवल एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें