फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023 Live: निमाड़ के राजपुर में गरजे राहुल गांधी, तोमर के बेटे के वीडियो पर सरकार को घेरा

Fri, 10 Nov 2023 04:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: राहुल गांधी आज विंध्य जिले के दौरे पर हैं। वो सतना के बीटीआई ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:37 PM, 10-Nov-2023
बड़वानी के राजपुर में राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

सतना की सभा के बाद राहुल गांधी बड़वानी के राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकार पर हमला बोला। राहुल ने पूछा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो सामने आने के बाद पीएम मोदी और ईडी ने कार्रवाई क्यों नहीं की? शिवराज सरकार पर भी 50% कमीशन लेने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक बात समझना चाहता हूं, रास्ते पर लाखों युवाओं से बात की। रास्ते में जब भी किसी से पूछता था कि क्या कर रहे हो, वो कहते हैं कि मैं बेरोजगार हूं। यहां भी कई युवा बेरोजगार है। शिवराज चौहान और नरेंद्र मोदी की सरकार जो युवाओं के लिए करती है, ये उसका सबूत हैं। मप्र में बेरोजगारी क्यों है। क्योंकि एमपी की सरकार और केंद्र की सरकार पूंजीपतियों को मदद करती है। छोटे दुकानदार, व्यवसायी ही रोजगार देते हैं। पर जीएसटी, नोटबंदी से कई व्यवसायी बंद हो गए हैं। सच्चाई है कि युवा बेरोजगार है। राहुल ने पूछा कि आपको सिलेंडर कितने का मिलता है। आपको सोचना होगा कि छत्तीसगढ़ में पांच सौ में सिलेंडर क्यों मिल रहा है। यहां 1200 का मिल रहा है। क्योंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। हम गरीबों के लिए काम करते हैं। हमने यहां वादा किया था कि हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे, जब हमारी सरकार आई। हमने 25 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। भाजपा के लोग ये सह नहीं पाए। उन्होंने पूंजीपतियों के साथ मिलकर आपकी सरकार चोरी कर ली। 

12:39 PM, 10-Nov-2023
सतना में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

मोदी हर दिन लाखों के सूट पहनते हैं: राहुल गांधी 
राहुल गांधी आज सतना जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने बीटीआई ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो तरीके की सरकार होती है। एक गरीबों के जेब में पैसा डालती है। एक बड़े-बड़े कारोबारियों के जेब में पैसा डालती है। कांग्रेस ने मनरेगा दिया, भोजन का अधिकार दिया। भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी दी। किसानों के खिलाफ काले कानून लाए ये फर्क है। 

मध्यप्रदेश की जो नींव थी, उस नींव को भाजपा ने उखाड़कर फेंक दिया है। नींव किसान है, नींव मजदूर है, छोटे दुकानदार हैं, बेरोजगार युवा हैं इन सभी को बीते 15 साल में भाजपा ने खत्म कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की तारीफ की। राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान को फसल का सही दाम नहीं मिलता, कर्ज लेना पड़ता है। यहां 18 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। 

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा अडानी को पैसा देती है। अडानी उस पैसे को विदेशों में खर्च करता है। अडानी अमेरिका, दुबई, जापान में जाकर घर खरीदता है। आपका जीएसटी वाला पैसा अडानी जी की जेब में जाता है और बाहर जाकर खर्च हो जाता है। हम पैसा देते हैं तो किसान छोटी दुकान में जाकर सामान खरीदता है। जैसा ही किसान और मजदूर दुकान में जाकर सामान खरीदते हैं अर्थव्यवस्था चालू हो जाती है। मध्यप्रदेश में किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी डरे हुए हैं। ये कहते हैं देश में बस एक ही जात है गरीब। इनके दिमाग से देश की जातियां इसलिए गायब हो गईं, क्योंकि मैंने जाति जनगणना की बात की। जिस दिन मैंने ओबीसी, दलित, आदिवासी की आबादी की बात की, उस दिन से मोदी कहते हैं कि राहुल जी देश में कोई जात नहीं है। जात खत्म हो गई है। राहुल ने कहा कि एमपी में सरकार विधायक नहीं चलाते यहां के अफसर चलाते हैं।

राहुल ने कहा कि बजट के सारे निर्णय 53 अफसर लेते हैं। उन 53 में सिर्फ एक अफसर ओबीसी का है और मोदी जी कहते हैं कि एमपी में ओबीसी सरकार है। आपको झूठ बताया जा रहा है ये कैसी ओबीसी सरकार है। इसलिए मोदी कहते हैं कि देश में सिर्फ गरीब ही जात है। ओबीसी वर्ग की भागीदारी 0.3 फीसदी है। मोदी इस बात को छुपाना चाहते हैं। इसलिए वो किसी भी भाषण में जाति जनगणना की बात नहीं करते। उनका रिमोट अडानी के हाथ में है। एमपी में कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले जाति जनगणना हमारा कदम होगा। दिल्ली में सरकार आने पर नेशनल कास्ट सेंसस होगा। जाति जनगणना देश का एक्सरे है। इसके बाद हर आदिवासी, दलित, जनरल और ओबीसी वर्ग को पता चल जाएगा मेरी आबादी कितनी है और मेरी भागीदारी कितनी होनी चाहिए। जब तक जाति जनगणना नहीं होगी। पिछड़ी जातियों को भागीदारी नहीं मिलेगी। ये क्रांतिकारी काम है। इससे देश बदल जाएगा।

11:22 AM, 10-Nov-2023

MP Election 2023 Live: निमाड़ के राजपुर में गरजे राहुल गांधी, तोमर के बेटे के वीडियो पर सरकार को घेरा

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी, कोलारस और करैरा विधानसभा में पहुंचकर आमसभाएं की और भाजपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान शिवपुरी में एक आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने वह सब काम किए हैं जो कभी नहीं हुए। आज डबल इंजन की सरकार के कारण मध्यप्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। महिला सशक्तिकरण से लेकर छात्र-छात्राओं तक के लिए योजनाएं बनाई गई हैं, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा के दौरान कहा कि जो पिछोर में रहते हुए कुछ नहीं कर सके अब वह शिवपुरी में बदलाव की बात कह रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को जिताएं। भाजपा सरकार विकास के वादे पर आगे बढ़ती है भाजपा ने जो कहा है वह किया है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए रास्ते खोले हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं मैं ओबीसी हूं लेकिन दो करोड़ का सूट पहनते हैं, कहां चाय की बात कर रहे हैं। बोल-बोल कर पीएम बन गए। एक दिन में कम से कम मोदी एक दो सूट तो पहनते ही हैं। कभी दो दिन में एक सूट पहने देखा है क्या उन्हें। मेरी ये सफेद शर्ट चलती है। मोदी हर दिन नया कपड़ा पहनते हैं लाखों रुपये का। फिर कहते थे मैं ओबीसी हूं। करोड़ों के हवाई जहाज में चलते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें