फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2024: वित्तमंत्री ने कैंसर रोगियों को दी बड़ी राहत, सस्ती होंगी दवाएं और इलाज के उपकरण

Tue, 23 Jul 2024 01:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (23 जुलाई) को वित्तीय वर्ष 2024 का पूर्ण बजट पेश किया।  वित्तमंत्री ने बजट के दौरान कृषि, उद्योग, विकास, शिक्षा सहित तमाम क्षेत्रों ने लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इस बार के बजट में सरकार ने क्या एलान किया है?

विज्ञापन

 

  • बजट के दौरान वित्तमंत्री ने कैंसर रोगियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कैंसर की तीन दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाने का एलान किया है। कैंसर की कुछ दवाएं और कैंसर के उपचार में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण सस्ते होंगे। इससे रोगियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है और इसका उपचार प्राप्त करना और दवाओं पर खर्च आम आदमी की जेब पर बड़ा भार डालता है। 

 

  • वित्त मंत्री निर्मला ने चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम के तहत मेडिकल एक्स-रे मशीनों में उपयोग के लिए एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर मूल सीमा शुल्क में परिवर्तन का प्रस्ताव दिया है।

 

  • बिहार में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई
आर्थिक सर्वेक्षण में  मानसिक स्वास्थ्य विषय पर दिया गया था जोर

इससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण में स्वस्थ आहार और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया जा गया था। सोमवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2023-2024 में कहा गया था कि सरकार को स्वस्थ आहार और मानसिक स्वास्थ्य पर उतना ध्यान देने की आवश्यकता है, जितना कि वे हकदार हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर कम ध्यान दिया जाता है। 

विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि इस बार बजट में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं, हालांकि सरकार ने इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें