फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: यूपी, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा तिथियां घोषित, इधर इन राज्यों में निकलीं नौकरियां

Fri, 06 Jan 2023 08:20 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live यूपी बोर्ड के लाखों छात्र डेट शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही कई राज्यों के विभागों में नौकरियां ही नौकरियां निकलीं हैं।  
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:20 PM, 06-Jan-2023

UK Board 10th-12th उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी

वहीं, उत्तराखंड बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च, 2023 से छह अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। जहां कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूबीएसई की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट कर अपनी डेटशीट देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

07:52 PM, 06-Jan-2023

UP Board 10th-12th Pre Board Dates Out 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएमएसपी के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी, 2023 से 20 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

07:44 PM, 06-Jan-2023

Sarkari Naukri Results 2023 ICAI CA Final Results

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 10 जनवरी, 2023 को सीए फाइनल रिजल्ट घोषित करेगा, संस्थान के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। ICAI ने एक नवंबर, 2022 को CA फाइनल की परीक्षा आयोजित की थी। अधिकारी ने कहा कि आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट का रिजल्ट और 2022 परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट 10 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 के बीच घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
06:57 PM, 06-Jan-2023

सरकारी नौकरी : सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस की भर्ती

सेंट्रल रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 15 जनवरी, 2023 तक शाम पांच बजे तक rrccr.com पर आवेदन कर सकते हैं।

06:00 PM, 06-Jan-2023

Sarkari Naukri Central Railway Recruitment

नए साल में रेलवे ने युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने ढाई हजार नौकरियां निकालीं हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। 

विज्ञापन
05:00 PM, 06-Jan-2023

AIIMS Raipur Faculty Jobs 2023

एम्स रायपुर में फैकल्टी के पद पर भर्तियां निकली हैं। जिनके लिए उम्मीदवार जल्द  ही अप्लाई कर पाएंगे।
 

03:34 PM, 06-Jan-2023

KVS Recruitment 2022

केवीएस में 6990 पदों पर आवेदन सुधार विंडो शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। 

01:14 PM, 06-Jan-2023

UP board Exam datesheet

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही 2022-23 की वार्षिक परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेट शीट जारी करेगा। 

 

01:04 PM, 06-Jan-2023

NEET PG 2022 Counselling

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 06 जनवरी, 2023 से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत कर रहा है। जो दो दिनों तक चलेगा। 

12:37 PM, 06-Jan-2023

PSSSB पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर "ऑनलाइन एप्लिकेशन" पर क्लिक करें।
अब विज्ञापन संख्या 17/2022 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।

 

11:33 AM, 06-Jan-2023

PSSSB Recruitment 2022-23

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विज्ञापन संख्या 17/2022 के तहत जारी पीएसएसएसबी वेटरनरी इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की है। पीएसएसएसबी ने पशु चिकित्सा निरीक्षक पद के लिए रिक्तियों की संख्या 60 से अब बढ़ाकर 254 कर दी है। इसमें महिलाओं के लिए आरक्षित 84 रिक्तियां भी शामिल हैं। 

10:37 AM, 06-Jan-2023

IBPS PO Mains Result 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
यहां CRP-PO/MTs-XII के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
आईबीपीएस पीओ मेन्स का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और एक-दो प्रिंट आउट जरूर लें।

10:05 AM, 06-Jan-2023

IBPS PO Mains Result 2022 Out

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से IBPS PO मुख्य परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।   
 

09:37 AM, 06-Jan-2023

NPCIL Recruitment 2022

 न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने 243 साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, पैरामेडिकल नर्स, फार्मासिस्ट, असिस्टेंट ग्रेड-1 और स्टेनो ग्रेड-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। 

09:06 AM, 06-Jan-2023

NHRC recruitment 2023

 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग NHRC और भारतीय विज्ञान संस्थान IISC में 109 पदों पर आवेदन करने का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

08:44 AM, 06-Jan-2023

Sarkari Naukri Result Live: यूपी, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा तिथियां घोषित, इधर इन राज्यों में निकलीं नौकरियां

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड यानी BECIL में 98 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तल रही है।  उम्मीदवार 11 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें