फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, कब तक है आवेदन का मौका

Wed, 05 May 2021 06:02 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:01 PM, 05-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: ओएमसी ने विभिन्न पदों के लिए निकाली हैं नौकरियां, 15 मई तक करें आवेदन

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।
 

05:33 PM, 05-May-2021

सरकारी नौकरियां 2021: रेल मंत्रालय में निकली नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।

ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

सैलरी
ग्रेजुएट अपरेंटिस- रु. 14,000
डिप्लोमा अपरेंटिस- रु. 12,000
ट्रेड अपरेंटिस- रु. 10,000

05:10 PM, 05-May-2021

Govt Vacancy: एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित युवाओं को बरन जिले में एफएलसीसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2021 तक निर्धारित प्रारूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India ) की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
04:22 PM, 05-May-2021

Sarkari Naukri 2021: 15 हजार से ज्यादा टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 15 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती 2021 के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। आवेदन तिथि 10 मई  कर दी गई है। इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

03:51 PM, 05-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कांस्टेबल पदों के लिए जल्द करें आवेदन

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी अंतिम तिथि 31 मई है। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:36 PM, 05-May-2021

मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें

03:35 PM, 05-May-2021

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

02:06 PM, 05-May-2021

Sarkari Vacancy: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन

मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

01:33 PM, 05-May-2021

सरकारी नौकरी : भारतीय खेल प्राधिकरण में 320 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोच और असिस्टेंट कोच के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 320 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:57 PM, 05-May-2021

UPRVUNL recruitment postponed : परीक्षाओं का आयोजन मई में निर्धारित था 

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युद उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2019 की सीबीटी आधारित परीक्षाओं का आयोजन 09 मई, 16 मई, 2021, 21 मई और 22 मई, 2021 को किया जाना निर्धारित था। सरकार और विद्युत निगम की ओर से जल्द ही परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने थे। अब इस भर्ती परीक्षा को फिलहाल कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया है। सीबीटी परीक्षा की नई तिथियों के बारे में जल्द ही अभ्यर्थियों को यूपीआरवीयूएनएल की वेबसाइट https://uprvunl.org/ पर अधिसूचना के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।

12:12 PM, 05-May-2021

UPRVUNL recruitment: सबसे बड़े सूबे में स्थगित की गई यह बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षा 

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय समेत कई तरह की भर्ती परीक्षाओं को टाल दिया गया है। इस देश के सबसे बड़े की एक भर्ती परीक्षा भी इस महामारी की चपेट में आ चुकी है। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में काफी समय से अटकी 2019 की भर्तियों के लिए परीक्षा अबकी बार कोरोना महामारी की चपेट आ गई है। 

11:17 AM, 05-May-2021

SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने निकाली 5327 पदों पर नौकरियां

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:53 AM, 05-May-2021

Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन

इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा। 

10:06 AM, 05-May-2021

Sarkari Naukri 2021: 31 मई तक करें कर्नाटक पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई, 2021 है।

महत्वपूर्ण जानकारी
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 अप्रैल
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मई 
  • पदों की संख्या- 4,000

09:20 AM, 05-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी अंतिम तिथि 31 मई है। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

08:35 AM, 05-May-2021

रेल इंडिया अप्रेंटिसशिप : शैक्षणिक योग्यता

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री हो। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

08:08 AM, 05-May-2021

रेल इंडिया अप्रेंटिसशिप :रिक्तियों का विवरण   

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस -  96 पद 
  • डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
  • ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

07:56 AM, 05-May-2021

सरकारी नौकरियां 2021: रेल मंत्रालय में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। आगे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।

07:44 AM, 05-May-2021

जेकेएसएसबी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियां
  • अधिसूचना रिलीज की तारीख : 26 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख : 12 अप्रैल, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मई, 2021

07:36 AM, 05-May-2021

जेकेएसएसबी : रिक्तियों का विवरण

कुल पद 2311 
विभाग    रिक्तियों की संख्या

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग    1444
राजस्व विभाग    528
सहकारिता विभाग    256
सामान्य प्रशासन विभाग    52
कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग    21
कौशल विकास विभाग    06
फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग    04

07:27 AM, 05-May-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, कब तक है आवेदन का मौका

इस सूबे में 2300 से ज्यादों पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 2300 पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए एकमुश्त अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं। हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से भर्ती की जा रही है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें