फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2022 Live: एसएससी, सीआईएल समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, जानें जरूरी योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए इस लाइव ब्लॉग को लेकर आए हैं। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 23-Jun-2022

Govt Jobs : Police Bharti 4,588 पदों के लिए होगी परीक्षा

पद का नाम    कुल पद
कॉन्स्टेबल चालक गैर टीएसपी    55
कॉन्स्टेबल जनरल टीएसपी    717
कॉन्स्टेबल चालक टीएसपी    65
कॉन्स्टेबल जनरल नॉन टीएसपी    3574
कॉन्स्टेबल बैंड टीएसपी    23
कॉन्स्टेबल पुलिस दूरसंचार    154

09:51 PM, 23-Jun-2022

Sarkari Naukri Exam : Police Bharti 1.72 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा

इस परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दोबारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 01 लाख 72 हजार परीक्षार्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र की जानकारी शीघ्र ही राजस्थान पुलिस की वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।

08:59 PM, 23-Jun-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट परीक्षा : 25 जिलों में 292 परीक्षा केन्द्र निर्धारित

एडीजी पुलिस भर्ती विनीता ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए 25 जिलों में 292 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
08:17 PM, 23-Jun-2022

Sarkari Result Jobs: प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक होगी परीक्षा

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड विनीता ठाकुर ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की 14 मई, 2022 को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की दुबारा लिखित परीक्षा दो जुलाई को प्रातः काल आठ बजे से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

07:06 PM, 23-Jun-2022

Jobs Result 2022 Live: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का समय

दो जुलाई, 2022 को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों के लिए प्रवेश का समय प्रातः 6 बजे से प्रातः 7 बजे तक है। 

विज्ञापन
06:14 PM, 23-Jun-2022

Sarkari Naukri Exam : Raj Police Bharti Pariksha

राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा पहले 13 से 16 मई तक कांस्टेबल के 4,588 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें से लिखित परीक्षा के दूसरे दिन यानी 14 मई की दूसरी पारी के पेपर को निरस्त कर दिया गया था। इसलिए अब दोबारा आयोजित किया जाएगा।

05:09 PM, 23-Jun-2022

Sarkari Exam 2022: Rajasthan Police Bharti Exam

राजस्थान पुलिस द्वारा 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा अब दोबारा दो जुलाई को आयोजित की जाएगी।

04:00 PM, 23-Jun-2022

Govt Job Result : आपत्ति की सुविधा

पश्चिम बंगाल पीएससी ने परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 28 जून, 2022 से शुरू होगी और 04 जुलाई, 2022 तक चलेगी। 

03:15 PM, 23-Jun-2022

Sarkari Result 2022 : कब हुई थी परीक्षा?

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन इसी महीने 19 जून, 2022 की तारीख को किया था। आयोग ने अब परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है। बता दें की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे। 

02:01 PM, 23-Jun-2022

सरकारी रिजल्ट: ऐसे चेक करें

जिन उम्मीदवारों ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं
 

01:38 PM, 23-Jun-2022

Sarkari Result 2022: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन रूप से जारी किया गया है और यह अब आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। 

12:38 PM, 23-Jun-2022

Sarkari Result: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा

NTPC CBT 2 भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है और इस पर उन्हें आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति 27 जून. 2022 को रात 11.55 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।

12:21 PM, 23-Jun-2022

sarkari Result 2022 : कब हुई थी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC CBT 2 परीक्षा का आयोजन 12 से लेकर 17 जून, 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

12:01 PM, 23-Jun-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी

जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

11:13 AM, 23-Jun-2022

Sarkari Result: एनटीपीसी स्तर 5, 3 और 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) CBT 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह उत्तर कुंजी वेतन स्तर 5, 3  और 2 के  लिए है।

10:29 AM, 23-Jun-2022

Govt Jobs: आवेदन शुल्क

जनरल (अनारक्षित) / ओबीसी (क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपये की गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों / कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
 

09:51 AM, 23-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022 : शैक्षणिक योग्यता

न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में बीई / बी.टेक / बी.एससी (इंजीनियरिंग) खनन, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार अनुशासन के लिए न्यूनतम योग्यता आवश्यकता है, जबकि सिस्टम और ईडीपी अनुशासन के लिए न्यूनतम योग्यता है। योग्यता न्यूनतम 60% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ आईटी या एमसीए में बीई/ बी.टेक/ बी.एससी (इंजीनियरिंग) है।

09:11 AM, 23-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: पात्रता मापदंड

कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी अधिसूचना में दिए गए विवरण और आयु सीमा नियम के तहत सामान्य (अनारक्षित) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 04 अगस्त 2021 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। श्रेणी-वार ऊपरी आयु में छूट लागू होगी। 

08:32 AM, 23-Jun-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर हैं रिक्तियां

सीआईएल की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2022 तक है। विभिन्न विषयों - खनन, नागरिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, और सिस्टम और ईडीपी में कुल 1050 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 

08:16 AM, 23-Jun-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: एसएससी, सीआईएल समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, जानें जरूरी योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Sarkari Naukri Result 2022 Live: कोल इंडिया लिमिटेड ने गेट 2022 स्कोर के आधार पर मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 23 जून (सुबह 10.00 बजे) से आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर आवेदन कर सकते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें