06:49 PM, 01-Oct-2024
UP Police Result 2024: जल्द जारी होगा रिजल्ट
यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को किया गया था। भर्ती बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, उम्मीदवारों से उसके खिलाफ आपत्तियां भी जमा करा ली हैं। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम और कट-ऑफ का इंतजार है। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड कटऑफ लिस्ट जारी करेगा। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।