फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Result 2024 Live: यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! परिणाम नवंबर में जारी होने की उम्मीद

Mon, 04 Nov 2024 01:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UP Police Bharti Result Date Time Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)  ने यूपी कांस्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के ताजा नोटिस के अनुसार, परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
 
नतीजे की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार (uppbpb.gov.in) पर अपने परिणाम देख सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है नतीजे के साथ ही बोर्ड श्रेणीवार कट-ऑफ अंक की भी घोषणा करेगा।
विज्ञापन
UP Police Constable Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:10 PM, 03-Nov-2024

UP Police Answer Key: 70 प्रश्नों पर मिली थी आपत्ति

यूपीपीआरपीबी को 10 पालियों के कुल 70 प्रश्नों के संबंध में आपत्तियां उचित मिलीं। इसके बाद बोर्ड ने संसोधन करते हुए 25 प्रश्नों को निरस्त कर दिया।
 

06:34 PM, 02-Nov-2024

UP Police Result 2024: रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार

अभ्यर्थियों को यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भर्ती बोर्ड के ताजा नोटिस के अनुसार, इसके नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। नोटिस में लिखा है, "लिखित परीक्षा के परिणाम के शीघ्र प्रकाशन की दिशा में UPPRPB द्वारा सतत् कार्य किया जा रहा है। आशा है कि नवंबर के तृतीय सप्ताह में UPPRPB द्वारा चयन के अगले प्रक्रम DVPST हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर यथा समय दी जाएगी।"

06:31 PM, 02-Nov-2024

UP Police result 2024: उत्तर कुंजी को लेकर फंसा है पेंच

यूपी बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा, 'UPPRPB द्वारा आरक्षी भर्ती - 2023 की लिखित परीक्षा के परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों का पूर्ण परीक्षण कर तथा विषय विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी दिनांक 30/10/24 को प्रकाशित की गई है। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in व https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर दिनांक 09- 11-2024 तक उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक पाली के निरस्त प्रश्नों के अंक, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्णीत रिट याचिका संख्या-2669/2009 पवन कुमार अग्रहरि बनाम UPPSC में दी गई व्यवस्था के अनुसार दिए जाएंगे।'
 
 

विज्ञापन
06:26 PM, 02-Nov-2024

UP Police Result 2024: किसी भी समय जारी हो सकता है रिजल्ट

भर्ती बोर्ड को यूपी कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट अक्तूबर के अंत तक जारी करने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हो सका है, लेकिन इसके बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। किसी भी पल परिणामों का इंतजार खत्म हो सकता है।

04:53 PM, 02-Nov-2024

UP Police Merit List: मेरिट सूची कब होगी जारी?

बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस रिजल्ट के साथ बोर्ड द्वारा एक मेरिट सूची जारी करने की उम्मीद है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का विवरण होगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।

चयन कई चरणों पर आधारित होगा, जिसकी शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी। योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

विज्ञापन
04:48 PM, 02-Nov-2024

UP Police Exam 2024: 1174 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

यूपी पुलिस परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन सहित कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी। इससे पहले, यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

04:40 PM, 02-Nov-2024

UP Police Height: यूपी पुलिस के लिए इतनी होनी चाहिए लंबाई

पुरूष उम्मीदवारों में सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी निर्धारित की गई है, जबकि एसटी उम्मीदवारों की ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए। 

04:34 PM, 02-Nov-2024

UP Police Result 2024: रिजल्ट चेक करने के लिए इसकी होगी जरूरत

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने एडमिट कार्ड विवरण का उपयोग करना होगा।

04:23 PM, 02-Nov-2024

UPPRPB: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024' (परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध) नामक लिंक ढूंढें। 
  • और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। 
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद आपका 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024' स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।

02:58 PM, 02-Nov-2024

UP Police Result 2024: जानें कितने मिनट की लगानी होगा दौड़

यूपी पुलिस के लिए दौड़ में पास होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में लगानी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी, जो उम्मीदवार अपनी दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे। 

01:45 PM, 02-Nov-2024

UP Police Vacancy: 60 हजार से अधिक पदों पर होगा चयन

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के माध्यम से सरकार का लक्ष्य 60,000 से अधिक पदों को भरना है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में करीब 48,17,315 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें लगभग 6,30,481 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से थे।

12:57 PM, 02-Nov-2024

UP Police Result: कब जारी होगा रिजल्ट

यूपी पुलिस रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है। रिजल्ट आज या कल में जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

12:02 PM, 02-Nov-2024

UP Police Answer Key: अंतिम उत्तर कुंजी पर छात्रों ने जताई नाराजगी

हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, जिसे देखने के बाद से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। कई छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नाराजगी जाहिर की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कई उत्तर विवादित हैं, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस स्थिति ने परीक्षा के प्रति छात्रों की आशाओं को झकझोर दिया है और यह सवाल उठाया है कि क्या भर्ती प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है।

10:43 AM, 02-Nov-2024

UP Police Result 2024: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

यूपी पुलिस लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इन राउंड की तारीखें बाद में साझा की जाएंगी।

10:11 AM, 02-Nov-2024

UPPRPB: रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड रखें तैयार

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने एडमिट कार्ड विवरण का उपयोग करना होगा।

09:55 AM, 02-Nov-2024

UP Police Result 2024 Live: यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! परिणाम नवंबर में जारी होने की उम्मीद

UP Police Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के ताजा नोटिस के अनुसार,परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। नोटिस में लिखा है, "लिखित परीक्षा के परिणाम के शीघ्र प्रकाशन की दिशा में यूपीपीआरपीबी द्वारा सतत् कार्य किया जा रहा है। आशा है कि नवंबर के तृतीय सप्ताह में UPPRPB द्वारा चयन के अगले प्रक्रम DVPST हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर यथा समय दी जाएगी।" 


किसी भी समय यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर सकता है। 23-31 अगस्त तक परीक्षा आयोजित हुई। परिणाम की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर अपना रिजल्ट और श्रेणी-विशिष्ट कट-ऑफ देख सकेंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 60,244 पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें