फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Result 2024 Live: अक्तूबर के अंत तक जारी हो सिपाही भर्ती का रिजल्ट, योगी का सख्त निर्देश!

Sat, 05 Oct 2024 02:06 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UP Police Constable Result Date Time Live Updates: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी हैं। अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी करेगा और रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का 31 अगस्त को समापन हो गया। रिजल्ट की घोषणा होते ही कांस्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
UP Police Constable Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:48 PM, 05-Oct-2024

UPPBPB Result 2024: कितनी होनी चाहिए वजन और छाती का माप?

पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए हुए 79  और फुलाए जानें पर 84 सेमी होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए हुए 77 सेमी और फुलाने के बाद 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।
 

11:38 AM, 05-Oct-2024

UP Police Constable Answer Key 2024: इस दिन जारी हुई उत्तर कुंजी 

इन सभी परीक्षा तिथियों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी अलग-अलग जारी की गई थी, और उम्मीदवारों को आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। आपत्तियों की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2024 थी।

10:09 AM, 05-Oct-2024

UP Police Constable Exam: योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर क्या कहा?

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर कहा, "इस महीने के अंत तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी करें। रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, परीक्षाओं की शुचिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।"

विज्ञापन
09:26 AM, 05-Oct-2024

UP Police Constable Result 2024 Date: इस दिन आएगा परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) अक्तूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करेगा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'X' पर जानकारी दी। 
 

08:07 PM, 04-Oct-2024

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल में दौड़

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी और महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी।
 

विज्ञापन
07:37 PM, 04-Oct-2024

UP Police Constable Result: अगला चरण शारीरिक परीक्षण

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, जो उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पास होंगे, उन्हें शारीरीक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरीक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा।
 

06:18 PM, 04-Oct-2024

UP Police Constable Result: चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं यानी लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा। यूपी पुलिस परीक्षा में चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयी कि जाएगी।
 

05:19 PM, 04-Oct-2024

UP Police Constable Result: कब आएगा रिजल्ट?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और अगस्त में दोबारा आयोजित हुई। उम्मीदवारों से 19 सितंबर तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां मांगी गई थी। अब रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि रिजल्ट से जुड़ा कोई अपडेट अक्तूबर के पहले सप्ताह में आ सकता है। 

05:07 PM, 04-Oct-2024

UPPBPB Result 2024: तीसरे चरण के लिए इन दस्तावेजों को रखें तैयार

तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन है। पहले दो चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण पूरा करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर सत्यापन के लिए अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक मार्कशीट, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और तीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें होनी चाहिए।
 

04:41 PM, 04-Oct-2024

UP Police Result: पुरूष उम्मीदवारों की इतनी होनी चाहिए लंबाई

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई न्यूनतम 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी होना आवश्यक है।

03:36 PM, 04-Oct-2024

UPPBPB Result 2024: महिला उम्मीदवारों की कितनी होनी चाहिए लंबाई?

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी होनी चाहिए।

02:41 PM, 04-Oct-2024

UP Constable Result: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

01:34 PM, 04-Oct-2024

UP Police exam Date: अगस्त तक चली परीक्षा

यूपीपीबीपीबी कांस्टेबल लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था।

01:01 PM, 04-Oct-2024

UP Police Constable 2024 Physical Test: शारीरिक मानक परीक्षण कैसे होगा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस शारीरिक योग्यता के बारे में पता होना चाहिए, जो लोग यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की सभी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षण यह जांचता है कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आवश्यक शारीरिक मानकों को पूरा करते हैं या नहीं, जिसमें ऊंचाई, वजन और छाती का माप शामिल है।

12:32 PM, 04-Oct-2024

UPPRPB: इस बार पहली पाली की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का स्तर क्या रहा?

पहली पाली की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से कुल 38 प्रश्न पूछे गए। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का स्तर कठिन रहा। वहीं सामान्य हिन्दी से कुल 37 और गणित से 38 सवाल पूछे गए। प्रश्नों का स्तर मध्यम रहा। जबकि, रीजनिंग के 37 प्रश्नों का लेवल सरल रहा। कुल मिलाकर पहली पाली की परीक्षा का स्तर मध्यम रहा है।

12:15 PM, 04-Oct-2024

UP Police Constable Cut Off: इतने रह सकते हैं कट ऑफ मार्क्स

इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की कटऑफ इस प्रकार जानें की उम्मीद है:

जनरल छात्रों के लिए 188-195 के बीच, ओबीसी के लिए 172-176, एससी- 144-149 और एसटी के लिए 113-116 तक रह सकती है वहीं पुरुष अभ्यार्थी के लिए जनरल में 188-195, ओबीसी के लिए 172-176, एससी के लिए 144-149 और एसटी के लिए 113-116 रहने की संभावना है।

11:56 AM, 04-Oct-2024

UP Constable Vacancy: इतने पदों को भरा जाएगा

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का लक्ष्य कुल 60,244 रिक्तियों को भरना है। परीक्षा का आयोजन राज्य के 67 जिलों में 1174 केंद्रों पर किया गया।

11:39 AM, 04-Oct-2024

UP Police Constable Result Date: रिजल्ट के बाद आगे क्या? 

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, जो उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पास होंगे, उन्हें शारीरीक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरीक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा।

11:00 AM, 04-Oct-2024

UP Police Selection Process: कैसे होगा चयन?

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं यानी लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा। यूपी पुलिस परीक्षा में चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयी कि जाएगी।

10:50 AM, 04-Oct-2024

UP Police Exam 2024: इतने छात्रों ने दी परीक्षा

यूपी पुलिस लिखित परीक्षा के लिए करीब 48 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। कुल अभ्यर्थियों में से 28.91 लाख अभ्यर्थी परीक्षा के पहले चरण में और 19.26 लाख अभ्यर्थी दूसरे चरण में उपस्थित हुए थे।

10:21 AM, 04-Oct-2024

UP Police Constable Result 2024 Live: अक्तूबर के अंत तक जारी हो सिपाही भर्ती का रिजल्ट, योगी का सख्त निर्देश!

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला हे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिणाम किसी भी समय कभी भी जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

रिजल्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से ये जानकारी तो नहीं दी गई है कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा कभी भी हो सकती है। हालांकि, रिजल्ट से पहले परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें