छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते रविवार, 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई थी। अब इसकी उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग/CGPSC ने हाल ही में आयोजित किए गए राज्य इंजीनियरिंग सेवा, 2021 के तहत असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी/ CGPSC AE Answer Key को जारी कर दिया है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 27 सितंबर, 2022 न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है।
भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस में भर्ती के तहत जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 52 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे चेक कर के उसके बाद ही संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस की ओर से जारी की गई कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त, 2022 से शुरू कर दी गई है। विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर सकते हैं।
भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस (ITBP) की ओर से भर्ती जारी कर के योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती कांस्टेबल (Animal Transport) के पदों के लिए है।
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट पद के लिए उम्मीदवार भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम, 1992 की धारा 3 के तहत अनुमोदित और मान्यता प्राप्त संस्थान से नैदानिक मनोविज्ञान यानी क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। योग्यता संबंधी विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर अधिसूचना का अनुसरण करें।
यूपी एनएचएम भर्ती के तहत रिक्त पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी जरूरी है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिक सोशल वर्कर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि साइकियाट्रिक नर्स के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष है। उपरोक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 40 हजार से 60 हजार रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 03 सितंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 125 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 46 रिक्तियां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद के लिए, 40 साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और 39 साइकियाट्रिक नर्स के पद के लिए हैं।