फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: यूपी, जम्मू और बिहार में निकलीं नौकरियां, SSC और BRO भी कर रहे भर्तियां

Thu, 25 Aug 2022 06:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Sarkari Naukri Live : अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही हैं।
विज्ञापन
10वीं-12वीं के बाद नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:54 PM, 25-Aug-2022

Govt Jobs Result: RRB Bhopal Typing Skill Test Call Letter out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) भोपाल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीईएन 01/2019 के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीईएन 01/2019 एनटीपीसी के लिए दूसरे चरण के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट री-परीक्षा 27 अगस्त, 2022 को निर्धारित है। 

06:14 PM, 25-Aug-2022

Sarkari Result Naukri Live: BRO Recruitment 2022

सीमा सड़क संगठन ने कुल 246 रिक्तियों के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

05:43 PM, 25-Aug-2022

Govt Job Exams : सेना पुलिस अग्निवीर भर्ती 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'अग्निपथ' टैब के तहत 'रजिस्टर या ऑनलाइन आवेदन करें' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल जैसे जन्म तिथि, आधार कार्ड, नाम आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें, साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • उम्मीदवार फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट कर के रख लें।

विज्ञापन
04:51 PM, 25-Aug-2022

Govt Jobs Govt Results: अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया

पोस्ट : अग्निवीर जनरल ड्यूटी - सैन्य पुलिस

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 सितंबर, 2022 तक

एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि : 12 अक्तूबर, 2022

सेना पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली : 01 नवंबर से 03 नवंबर, 2022 तक

आयु सीमा पात्रता : न्यूनतम 17.5 वर्ष से लेकर अधिकतम 23 वर्ष तक

शैक्षणिक योग्यता : कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

03:54 PM, 25-Aug-2022

सरकारी नौकरी : महिला अग्निवीरों के लिए भर्ती

महिला अग्निवीरों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 07 सितंबर, 2022 है। अग्निवीर भर्ती के तहत उपलब्ध पदों के लिए 17.5 से 23 वर्ष की आयु की महिला उम्मीदवार यानी अविवाहित युवतियां आवेदन करने की पात्र हैं। 

विज्ञापन
03:18 PM, 25-Aug-2022

Sarkari Vacancy: Army Agniveer Registrations 2022

भारतीय सेना ने महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर 2022 भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे महिला उम्मीदवार जो बेंगलुरु में सैन्य पुलिस के कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पद के लिए आवेदन करने की इच्छुक हैं, अब आधिकारिक वेबसाइट - joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकती हैं। 

03:00 PM, 25-Aug-2022

Sarkari Result Naukri Live: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस के 384 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 जुलाई को जारी किया था, जिसमें 5964 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। पीसीएस के जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें प्रमुख रूप से एसडीएम के 39, डिप्टी एसपी के 93, बीडीओ 36, नायब तहसीलदार 34 और बीएसए के 13 पद शामिल हैं।

02:19 PM, 25-Aug-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri : UPPSC पीसीएस मेंस-2022 के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 अगस्त और आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। 

02:15 PM, 25-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: AIIMS Recruitment की रिक्तियों का विवरण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट का यह भर्ती अभियान 82 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 18 रिक्तियां प्रोफेसर के पद के लिए, 13 रिक्तियां एडिशनल प्रोफेसर के पद के लिए, 16 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर के लिए और 35 रिक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिसूचित की गईं हैं।

01:56 PM, 25-Aug-2022

Sarkari Job 2022: एम्स फैकल्टी भर्ती

एम्स फैकल्टी भर्ती के तहत चुने जाने पर न्यूनतम 75 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन अधिसूचना के प्रकाशन से 30 दिन है। एम्स भर्ती विज्ञापन 30 जुलाई, 2022 को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था। उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना aiimsrajkot.edu.in पर देख सकते हैं। 

01:26 PM, 25-Aug-2022

Sarkari Naukri Result Live: यूपी, जम्मू और बिहार में निकलीं नौकरियां, SSC और BRO भी कर रहे भर्तियां

AIIMS Recruitment 2022: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट, गुजरात ने विभिन्न विषयों के लिए फैकल्टी के पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एम्स भर्ती के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फैकल्टी के पदों पर भर्ती के इच्छुक योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें