यूपीएससी की ओर से भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी, 2022 से लेकर 6 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को पास कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं, वह अपना प्रवेश पत्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 25 और 26 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस/आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन 85 अंकों की लिखित परीक्षा और 15 अंकों के साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
आवेदकों के पास में जीएनएम/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, डब्ल्यूबीएनसी की ओर से पंजीयन/अंतरिम प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल का निवासी होना और बंगाली बोलना, पढ़ना, लिखना भी आना चाहिए।
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 3 फरवरी, 2022
2. पंजीयन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 8 फरवरी, 2022
3. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 11 फरवरी, 2022
4. आवेदन पूरा करने की आखिरी तारीख- 15 फरवरी, 2022
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू कर दी गई है। भर्ता में पंजीयन की आखिरी तारीख 8 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
पश्चिम बंगाल राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जहां यूपीपीआरपीबी की भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास युवा आवेदन के पात्र है, वहीं जेकेपीएससी की भर्ती में सिर्फ स्नातकोत्तर विशषेज्ञता हासिल कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।