05:16 PM, 12-Jan-2022
सरकारी नौकरी: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 32 हजार पदों पर भर्ती शुरू
राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त 32,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें रीट यानी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में प्राप्त अंकों को चयन का आधार माना जाएगा।