फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result 2021 Live: एसएससी ने निकालीं भर्तियां, अधिकारी के पदों पर यहां करें आवेदन

Fri, 31 Dec 2021 12:15 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2021 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs Railway UKSSSC Bharti Admit Card Police SSC Answer Key Hindi News Updates: इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:15 AM, 31-Dec-2021

Sarkari Result: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट सामान्य भर्ती 2019 के परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट सामान्य भर्ती 2019 के परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम टाइपिंग टेस्ट के लिए जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

 

10:20 PM, 30-Dec-2021

Sarkari Result: यूपीएससी ने जारी किया संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

09:30 PM, 30-Dec-2021

Govt Jobs: कांस्टेबल के 300 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां

केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। इन तारीखों के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट  csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया है। 

विज्ञापन
08:14 PM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri: भर्ती का विवरण

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 126 है।  इस भर्ती के माध्यम से प्रोगामर, सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट प्रोगामर और कंसल्टेंट आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2022 तक है। 

07:19 PM, 30-Dec-2021

सरकारी नौकरी: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी में विभिन्न पदों पर भर्तियां

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं।उम्मीदवार NIELIT भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी। 
 

विज्ञापन
06:03 PM, 30-Dec-2021

Sarkari Result : एनबीई ने जारी किया FMGE 2021 का रिजल्ट

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन, FMGE दिसंबर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। उम्मीदवार FMGE दिसंबर 2021 के परिणाम में प्राप्त स्कोर को NBEMS वेबसाइटों natboard.edu.in और nbe.edu.in पर देख सकते हैं।   

05:12 PM, 30-Dec-2021

सरकारी नौकरी 2021: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए निर्धारित सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग हैं। जबकि आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये एवं एसटी/ एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री व अन्य पदानुसार आवश्यक पात्रताएं होनी चाहिए।

04:21 PM, 30-Dec-2021

सरकारी नौकरी : एसएससी ने निकालीं भर्तियां

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर और असिस्टेंट इत्यादि श्रेणी स्तरीय पदों पर भर्ती शुरू की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा अलग-अलग पदानुसार 18 वर्ष लेकर 32 वर्ष तक है।  

03:21 PM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने कुल 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत उप जिलाध्यक्ष, उप पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार, जिला जेल अधीक्षक, श्रम अधिकारी एवं अन्य पदों पर रिक्तियां हैं। 

02:42 PM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri: CBI Recruitment इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ऑनलाइन टेस्ट 22 जनवरी, 2022 को अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे, रायपुर और पटना केंद्र में आयोजित होने का प्रस्ताव है। परीक्षा के लिए आवंटित केंद्र/ स्थान की सूचना कॉल लेटर के माध्यम से दी जाएगी। 

02:01 PM, 30-Dec-2021

Sarkari Jobs : जनवरी में आएंगे सीबीआई भर्ती के प्रवेश-पत्र

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती परीक्षा 22 जनवरी, 2022 को निर्धारित है। लिहाजा परीक्षा के प्रवेश-पत्र भी जनवरी में ही जारी किए जाएंगे, क्योंकि 30 दिसंबर, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी।

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 दिसंबर, 2021
  • कॉल लेटर जारी होने की संभावित तिथि- जनवरी, 2022
  • परीक्षा की तिथि- 22 जनवरी, 2022

01:31 PM, 30-Dec-2021

Sarkari Result: राजस्थान नीट काउंसलिंग रिजल्ट

राजस्थान का चिकित्सा शिक्षा विभाग गुरुवार, 30 दिसंबर को NEET 2021 UG काउंसलिंग परिणाम के तहत अंतरिम मेरिट सूची जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की सूची rajneetug2021.com पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों के दाखिला प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी, 2022 है।

01:19 PM, 30-Dec-2021

सरकारी नौकरी : CBI Recruitment 2021

उम्मीदवार जो पदों के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 22 जनवरी, 2022 को संभवतः ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जा सकता है। 

12:37 PM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संगठन में कई रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है। अधिकारी संवर्ग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में विशेष अधिकारी के पदों के लिए करीब 115 रिक्तियां हैं। 

11:56 AM, 30-Dec-2021

Sarkari Result 2021 : एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से जल्द ही कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। बीते सप्ताह ही स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी।

11:20 AM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri: उत्तराखंड जेई भर्ती की चयन प्रक्रिया

चयन के लिए दो घंटे की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 तक है। 

11:15 AM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri LIVE: यूकेएसएसएससी जेई भर्ती आवेदन पात्रता

यूकेएसएसएससी की जूनियर ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त अभियांत्रिकी महाविद्यालय से डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।

10:23 AM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2021 : आवेदन शुल्क और उम्र सीमा

यूकेएसएसएससी यानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर भर्ती के तहत 76 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।  इस भर्ती के लिए 18/21 से लेकर 42 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।

09:10 AM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती शुरू

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूकेएसएसएससी की भर्ती शुरू हो गई है। यूकेएसएसएससी की ओर से राज्य के विभिन्न महकमों में जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती की जा रही है।

09:02 AM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri : बीएसएफ में मिलेगी एक लाख से तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट https://bsf.gov.in/ पर अधिसूचना विज्ञापन संख्या 1/04/2020(Vol-II)-Pers/BSF/4055 को पढ़ सकते हैं।

08:36 AM, 30-Dec-2021

Sarkari Naukri-Result 2021 Live: एसएससी कर रहा बंपर भर्तियां, आवेदन की फीस भी नहीं लगेगी

सरकारी नौकरी : बीएसएफ की एयर विंग में बंपर भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें