फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2022 Live: एसएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Thu, 24 Mar 2022 08:40 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job AIIMS Bharti 2022, UPTET Result: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। तेजी से फैलने वाले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे और प्रसार के बावजूद पिछले दो-तीन महीनों में देश में नई भर्तियां होती रही हैं।
 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:28 PM, 24-Mar-2022

सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी अपडेट : एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न

  • वहीं, टियर 2 के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी के पदों के चौथे पेपर के लिए और टियर 2 के सभी पदों के लिए पहले और दूसरे पेपर के लिए अलग से कट ऑफ निर्धारित की जाती है।
  • टियर 2 परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 में बैठना अनिवार्य है। हालांकि जेएसओ, स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी जैसे पदों पर टियर 2 के पेपर 3 और पेपर 4 में बैठना होता है।

07:37 PM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri Result : एसएससी सीजीजएल परीक्षा प्रक्रिया

  • टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए टियर 2 और टियर 3 परीक्षा को आयोजित किया जाता है।
  • टियर 2 और टियर 3 की जेएसओ और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड 2 के पद के लिए अलग से कटऑफ निर्धारित की जाती है।

06:45 PM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: चार चरणों में आयोजित की जाती है एसएससी सीजीएल परीक्षा

  • एसएससी सीजीएल टियर 1 और टियर 2 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होती है।
  • एसएससी सीजीएल टियर 3 के लिए वर्णनात्मक परीक्षा, पेन व पेपर के माध्यम से होती है।
  • एसएससी सीजीएल टियर 4 में कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट होता है।

विज्ञापन
05:51 PM, 24-Mar-2022

Govt Jobs Sarkari Result: SSC CGL 2022 की ये है चयन प्रक्रिया

एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। जिसमें कुल चार चरणों में परीक्षा का आयोजन होता है। टियर 1, टियर 2, टियर 3 और टियर 4 परीक्षा का आयोजन होता है।  एक उम्मीदवार को सीजीएल परीक्षा को पास करने के लिए एक-एक करके सभी चरणों को पास करना होगा।

05:19 PM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: एसएससी सीजीएल परीक्षा

इसके आवेदन पत्र में सुधार के लिए एक अप्रैल, 2022 के दौरान समय मिल सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
04:35 PM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: SSC CGL 2022

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) चार चरणों में आयोजित की जाती है। जिसमें टियर 1, टियर 2, टियर 3 और टियर 4 की परीक्षा का आयोजन होता है। भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

03:41 PM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri: जरूरी योग्यता व आयु-सीमा 

आवेदक के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग डिग्री कोर्स पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने 6 महीने का मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर ब्रिज कोर्स भी किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।

02:31 PM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा सरकार आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य विभाग के 18 जिलों में कुल 787 रिक्तियां भरने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए एनएचएम हरियाणा की अधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जा सकते हैं।

01:53 PM, 24-Mar-2022

सरकारी नौकरी 2022: एनएचएम हरियाणा में हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती

नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा ने मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर कम कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
 

01:02 PM, 24-Mar-2022

सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन 

अगर आपने 23 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 के बीच एसएससी सीजीएल का ऑनलाइन आवेदन किया है। तो आप प्रवेश पत्र जारी होने के बाद एसएससी सीजीएल की अधिकारिक वेबसाइट sscsr.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

12:21 PM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri: जल्द जारी होंगे एसएससी सीजीएल परीक्षा के प्रवेश पत्र

कर्मचारी चयन आयोग 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर वर्ष 2021-22 के लिए एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आयोजित करा रहा है। इसके लिए प्रवेश पत्र आयोग जल्द ही जारी कर सकता है। 

11:40 AM, 24-Mar-2022

Govt Job Live: परीक्षा का पैटर्न

एसएससी एमटीएस 2021 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें रिजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूट (संख्यात्मक योग्यता) से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पुछे जाएंगे।  पूरे प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे जो 100 अंको के होंगे। इन प्रश्नों को 90 मिनट में पूरा करना होगा।   
 

10:42 AM, 24-Mar-2022

सरकारी नौकरी: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, महिला, एससी, एसट, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एमटीएस के अंतर्गत विभिन्न पदों और सीबीआइसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
 

09:57 AM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

09:15 AM, 24-Mar-2022

सरकारी नौकरी: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 22 मार्च, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 30 अप्रैल, 2022
  • आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 9 मई, 2022
  • परीक्षा की तारीख- जुलाई, 2022

09:01 AM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri: 30 अप्रैल है आवेदन की आखिरी तारीख

SSC MTS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। एसएससी एमटीएस देश की जानी-मानी भर्तियों में से एक है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है।

08:33 AM, 24-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: एसएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने  एमटीएस, सीबीआइसी और सीबीएन में हवलदार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे कर लें। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें