फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Result 2023 Live: सीआरपीएफ में निकलीं नौकरी तो इन कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 17 Mar 2023 08:16 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी के तैयारी में जुटे युवाओं के लिए सीआरपीएफ में नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। कई पदों पर भर्ती के लिए सीआरपीएफ ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।  
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:15 PM, 17-Mar-2023

Job Result Live CRPF Recruitment Result 2023: हेड कॉन्स्टेबल रिजल्ट

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा में एक पेपर हुआ था, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे। अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे के भीतर पेपर का जवाब देना था। सीआरपीएफ की ओर से भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण आदि शामिल है। 

07:24 PM, 17-Mar-2023

Sarkari Exam Result : KVS Recruitment Exam Answer Key

उम्मीदवार अपने लॉग इन में उपलब्ध प्रयास किए गए प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी पर चुनौती या आपत्ति केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। 
किसी अन्य माध्यम - ई-मेल या पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों एवं आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का शुल्क क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा।
धन वापसी, यदि कोई हो, संबंधित क्रेडिट/ डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित की जाएगी, इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्वयं के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करें।
जिन चुनौतियों या आपत्तियों के लिए उम्मीदवारों द्वारा शुल्क का भुगतान किया जाएगा, संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा केवल उनका ही सत्यापन किया जाएगा।

06:35 PM, 17-Mar-2023

Govt Jobs Update : CRPF Answer Key 2023

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आपत्तियां उठाने/ उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक कुछ घंटे पहले ठीक से काम नहीं कर रहा था। अब, आंसर की का लिंक एक्टिव है। यह सीआरपीएफ भर्ती अभियान 143 एएसआई को भरने के लिए है और 1,315 संगठन में हेड कॉन्स्टेबल रिक्तियों के लिए हैं। 

विज्ञापन
05:45 PM, 17-Mar-2023

Sarkari Naukri Exam: CRPF HCM Answer Key Out

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा, 2023 की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार सीआरपीएफ एचसीएम उत्तर कुंजी crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी और प्रश्नों पर आपत्ति जताने के लिए एक विंडो भी सक्रिय कर दी गई है। 

04:48 PM, 17-Mar-2023

Sarkari Naukari Lady Irwin College Recruitment

लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल, 2023 या रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से तीन सप्ताह, जो भी बाद में हो तक है।

विज्ञापन
04:48 PM, 17-Mar-2023

Sarkari Naukari Lady Irwin College Recruitment

दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 65 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

04:45 PM, 17-Mar-2023

Gargi College Assistant Professor Recruitment 2023

गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, पीडब्ल्यूबीडी, महिला आवेदकों को कोई फीस नहीं देना होगा।

 

04:44 PM, 17-Mar-2023

Sarkari Naukari DU Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2023 है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 100 पदों को भरा जाएगा।

 

04:28 PM, 17-Mar-2023

Jharkhand Home Guard Recruitment 2023

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 07 पास होना चाहिए और शहरी क्षेत्रों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।

 

04:19 PM, 17-Mar-2023

Jharkhand Home Guard Recruitment 2023

झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद ने होम गार्ड्स (ग्रामीण और शहरी) के विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। 

04:02 PM, 17-Mar-2023

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत 20 मई, 2023 से होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं में गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी के साथ 50 फीसदी अंक हासिल किया हो। उम्मीदवार के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अन्य विषयों के लिए किसी भी विषय से 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

 

03:27 PM, 17-Mar-2023

वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्मतिथि 26 दिसंबर, 2002 से 26 जून, 2006 के बीच होनी चाहिए। बात करें अगर भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता की तो इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152.5 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की हाइट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

 

03:27 PM, 17-Mar-2023

IAF Agniveer Recruitment 2023

एयरफोर्स ने अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

01:55 PM, 17-Mar-2023

यूपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 418 रिक्तियां प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए हैं और अन्य 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्त के लिए हैं। यूपीएससी उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करने के लिए पेन और पेपर टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित करेगा। दोनों पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी। 

12:52 PM, 17-Mar-2023

JKPSC Assistant Professor Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने सहायक प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

10:58 AM, 17-Mar-2023

ग्रुप 5 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 जून 2023 से प्रारंभ होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.00 से 11.00 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होने वाली है।

09:23 AM, 17-Mar-2023

Central Reserve Police Force Recruitment 2023

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल के 9212 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
 

08:27 AM, 17-Mar-2023

Job Result 2023 Live: सीआरपीएफ में निकलीं नौकरी तो इन कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

MPPEB Group 5 recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें