फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में निकलीं नौकरियां, ऐसे करना होगा आवेदन

Thu, 16 Mar 2023 05:28 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास कई राज्यों में नौकरी का मौका है। इ दिनों कई राज्यों में अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरियां हैं। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:28 PM, 16-Mar-2023

डाक विभाग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 31 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
 

05:27 PM, 16-Mar-2023

Postal Department Recruitment 2023

डाक विभाग ने ऑर्डिनरी ग्रेड, जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप सी, नॉन गैजटेड, नॉन मिनिस्ट्रियल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।  

05:26 PM, 16-Mar-2023

इसके साथ ही आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 04 अप्रैल 2023 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
04:53 PM, 16-Mar-2023

इन पदों के लिए आवेदन 15 मार्च 2023 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट कर 29 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

04:52 PM, 16-Mar-2023

MPPEB Group 5 recruitment 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
12:35 PM, 16-Mar-2023

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • "ऑनलाइन एप्लिकेशन" पर क्लिक करें।
  • अब विज्ञापन संख्या 17/2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लें।

12:09 PM, 16-Mar-2023

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 644 पशु चिकित्सा निरीक्षकों के रिक्त पदों को भरना है। इनमें से 223 पद महिला आवेदकों के लिए आरक्षित हैं।

11:46 AM, 16-Mar-2023

इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 14 मार्च 2023 से आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की समय-सीमा 27 मार्च, 2023 तक है।
 

11:15 AM, 16-Mar-2023

PSSSB Veterinary Inspectors Recruitment 2023

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पशु चिकित्सा निरीक्षकों के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आज यानी 14 मार्च 2023 से आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की समय-सीमा 27 मार्च, 2023 तक है।

10:28 AM, 16-Mar-2023

EPFO Recruitment 2023

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की भर्ती 2023 में 577 सहायक भविष्य निधि आयुक्त और प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी पदों को भरने के लिए है। ऑनलाइन आवेदन करने की समय-सीमा 17 मार्च, 2023 तक है।
 

09:49 AM, 16-Mar-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में निकलीं नौकरियां, ऐसे करना होगा आवेदन

Punjab SSSB Veterinary Inspector Recruitment 2023: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड ने वेटरनरी इंस्पेक्टर के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 644 पद पर भर्ती की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें