फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Result 2023 Live: दिल्ली-इलाहाबाद उच्च न्यायालयों में निकलीं हैं भर्तियां, बैंक ऑफ बड़ौदा में भी मौका

Wed, 08 Mar 2023 05:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: दिल्ली और इलाहाबाद उच्च न्यायालयों में कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:47 PM, 08-Mar-2023

Bank of Baroda Recruitment 2023

बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रेजुएट कर चुके उम्मीदवारों के पास एक्विजिशन ऑफिसर बनने का मौका है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 44 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी है।

05:43 PM, 08-Mar-2023

GAIL Recruitment 2023

गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने सीनियर एसोसिएट/जूनियर (तकनीकी) सहित 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए  उम्मीदवार 10 मार्च 2023 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2023 तक होगी।

05:41 PM, 08-Mar-2023

UPSC CAPF Interview

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF AC) परीक्षा 2021 के लिए संशोधित इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
12:49 PM, 08-Mar-2023

एमपीपीईबी ग्रुप 4 परीक्षा 2023 दो जुलाई को दो पालियों- सुबह 9.00 से 11.00 बजे और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

12:48 PM, 08-Mar-2023

MPPEB का यह भर्ती अभियान कुल कुल 3047 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें 1982 सहायक ग्रेड -3, 649 स्टेनोटाइपिस्ट और अन्य शामिल हैं। सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट, टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है। 

 

विज्ञापन
12:47 PM, 08-Mar-2023

MPPEB Group 4 Recruitment 2023

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट, टाइपिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

11:09 AM, 08-Mar-2023

इलाहाबाद हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 26 साल निर्धारित की गई है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 25000 रुपये वेतन दिया जाएगा। उम्मीवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

10:39 AM, 08-Mar-2023

Jobs Result 2023 Live: दिल्ली-इलाहाबाद उच्च न्यायालयों में निकलीं हैं भर्तियां, बैंक ऑफ बड़ौदा में भी मौका

Allahabad High Court Recruitment 2023: इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। लॉ ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2023 तक है। आवेदन शुल्क 300 रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें