फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2023 Live: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एसएससी में निकलीं नौकरियां, ऐसे करे आवेदन

Mon, 27 Mar 2023 09:57 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में नौकरी का अवसर है। जहां आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:56 PM, 27-Mar-2023

jobs : सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की भर्ती

सीएसआईआर के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान यानी सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की ओर से 11 साइंटिस्ट ग्रेड-4 (2) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपरोक्त भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

09:24 PM, 27-Mar-2023

Sarkari Naukri EPFO Steno and SSA के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  1. ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  2. ईपीएफओ एसएसए और स्टेनोग्राफर 2023 भर्ती के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें। अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4. आप जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका चयन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  6. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

08:36 PM, 27-Mar-2023

EPFO Steno and SSA 2023 के लिए आयु सीमा और पात्रता मानदंड

एसएसए और स्टेनोग्राफर दोनों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष है। सामाजिक सुरक्षा सहायक पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना चाहिए।

विज्ञापन
07:37 PM, 27-Mar-2023

Govt Jobs ईपीएफओ में स्टेनो ग्राफर और सामाजिक सुरक्षा सहायक की भर्ती

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ईपीएफओ में स्टेनो ग्राफर और सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) के कुल 2859 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चला रहा है। 2859 रिक्तियों में से 2674 सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) के लिए हैं और बाकी 185 स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) के लिए हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें : EPFO Steno and SSA Registration: ईपीएफओ में निकलीं 2859 नौकरियां

07:06 PM, 27-Mar-2023

Sarkari Naukri Exam EPFO Recruitment

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफओ स्टेनोग्राफर और सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2023 है।  

विज्ञापन
06:31 PM, 27-Mar-2023

Govt Jobs EPFO Steno and SSA Registration Recruitment 2023

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफओ स्टेनोग्राफर और सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) 2023 के लिए सोमवार, 27 मार्च, 2023 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार ईपीएफओ स्टेनो और एसएसए 2023 के लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का एलान जल्द, जानें कब-कहां आएंगे नतीजे?    
 

05:16 PM, 27-Mar-2023

आवेदन शुल्क

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। वहीं एससी / बीसी श्रेणी और भूतपूर्व सैनिक और आश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को क्रमशः 250 और 200 रुपये का शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें : CSIR-CRRI Recruitment: वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो CSIR-CRRI दे रहा मौका, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन?

04:58 PM, 27-Mar-2023

PSSSB Patwari Recruitment 2023

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख दो अप्रैल 2023 तक है। जो उम्मीदवार पहली बार में आवेदन से चूक गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

04:54 PM, 27-Mar-2023

PSSSB Patwari Recruitment 2023

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा पटवारी के 710 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए आवेदन करने की समय-सीमा पहले 20 मार्च 2023 को समाप्त हो चुकी थी। लेकिन अब आवेदन की प्रक्रिया को 23 मार्च 2023 से दोबारा खोल दिया गया है।

 

02:39 PM, 27-Mar-2023

Indian Navy Agniveer MR, SSR Result 2023

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती एसएसआर/एमआर 01/23 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1500 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 रिक्तियां अग्निवीर (SSR) - 01/2023 बैच के लिए हैं और 100 रिक्तियां अग्निवीर (MR) - 01/2023 बैच के लिए हैं। 

01:22 PM, 27-Mar-2023

शैक्षणिक योग्यता

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारी परिवहन वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए और कॉन्टेबल (ड्राइवर) के लिए भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा।

12:42 PM, 27-Mar-2023

crpf recruitment 2023

सीआरपीएफ के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9212 पद भरे जाएंगे। इनमें से 9105 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 107 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

12:18 PM, 27-Mar-2023

CRPF Constable Recruitment 2023

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 27 मार्च 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 तक है। 

10:19 AM, 27-Mar-2023

CPCB Recruitment 2023 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने साइंटिस्ट, अपर डिविजन क्लर्क, क्लर्क, एमटीएस जैसे 163 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास से लेकर स्नातक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in. पर जाकर 31 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

09:51 AM, 27-Mar-2023

Sarkari Naukri CSIR-CRRI Recruitment 2023

सीएसआईआर के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान यानी सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की ओर से 11 साइंटिस्ट ग्रेड-4 (2) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपरोक्त भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2023 है। 

09:16 AM, 27-Mar-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एसएससी में निकलीं नौकरियां, ऐसे करे आवेदन

Krishi Vigyan Kendra Recruitment: केवीके यानी कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा, नई दिल्ली की विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि मौसम विज्ञान एवं परिचारक के पदों पर भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार kvkdelhi.org और nhrdf.org पर आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें