05:35 PM, 26-Mar-2023
HCET Group C New Notification 2023 Out
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) नई अधिसूचना जारी कर दी गई थी और अब आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो रही है। नई अधिसूचना में पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। इसके तहत ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया है। अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,902 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं।