फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Result 2023 Live: सेंट्रल कोल फील्ड्स-SBI में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की पात्रता प्रक्रिया

Mon, 10 Apr 2023 08:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

sarkari Result Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास एसबीआई,हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बस कंडक्टर,सेंट्रल कोल फील्ड्स में नौकरी का मौका है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:35 PM, 10-Apr-2023

Jobs Result Live: EPFO Recruitment 2023

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती की जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

07:41 PM, 10-Apr-2023

Latest Govt Jobs UPPSC PCS 2023: तीन चरण में होगी परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल अंक 400 हैं। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जिसमें दो पेपर - सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2 (CSAT) होते हैं। 

मुख्य परीक्षा : इसमें एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार होता है। लिखित परीक्षा में नौ पेपर होते हैं, जिनमें से सात अनिवार्य होते हैं और दो वैकल्पिक होते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए कुल अंक 1500 हैं।

साक्षात्कार : परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार है। साक्षात्कार में 100 अंकों का भार होता है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। 
 

06:50 PM, 10-Apr-2023

Jobs in India : TCS में  लैटरल हायरिंग भी जारी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मानव संसाधन प्रमुख मिलिंद लक्कड़ ने हाल ही में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि कंपनी अपनी लैटरल हायरिंग नहीं रोक रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी चौथी तिमाही के दौरान कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से कुछ हजार लोगों को काम पर रखेगी।

विज्ञापन
05:39 PM, 10-Apr-2023

Jobs Result 2023 Live: Air India में 4900 से ज्यादा नौकरियां

एअर इंडिया द्वारा इस वर्ष 900 से अधिक नए पायलटों और 4,000 से अधिक केबिन क्रू सदस्यों को नियुक्त करने की उम्मीद है। अपनी तीव्र विस्तार योजनाओं और बढ़ते बेड़े की मानव संसाधन की मांग को पूरा करने के लिए, कंपनी अधिक रखरखाव इंजीनियरों और पायलटों को नियुक्त करने की भी तलाश कर रही है।

04:40 PM, 10-Apr-2023

GAIL Gas Recruitment 2023

गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अब गेल गैस की आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया की अंतिम तिथि अब 17 अप्रैल, 2023 तक हो गई है

 

विज्ञापन
03:32 PM, 10-Apr-2023

GAIL Gas Recruitment 2023

गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अब जल्द ही समाप्त होने वाली है।

02:24 PM, 10-Apr-2023

EPFO Recruitment 2023

यह भर्ती अभियान ईपीएफओ में 2859 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2023 है। चयन पात्रता को पूरा करने, मेरिट सूची में रैंक, मेडिकल फिटनेस, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और ईपीएफओ द्वारा निर्धारित ऐसे अन्य मानदंडों के अधीन है।  


 

02:01 PM, 10-Apr-2023

EPFO Recruitment 2023

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती की जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

01:31 PM, 10-Apr-2023

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भर्ती

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधीन है और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिनी रत्न श्रेणी का संयुक्त उपक्रम है। यह कंपनी मुख्य रूप से टिहरी बांध परियोजना और अन्य बिजली घरों का निर्माण और संचालन करती है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया पांच अप्रैल को शुरू चुकी है और चार मई, 2023 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित है। योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए पूरी खबर पढ़ें।

11:48 AM, 10-Apr-2023

Sarkari Naukri THDC India Limited Recruitment

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने प्रशिक्षु अभियंताओं यानी इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार टीएचडीसी की आधिकारिक वेबसाइट thdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (THDC) में रिक्त 90 पदों को भरेगा। 
 

10:35 AM, 10-Apr-2023

LIC ADO Pre Result 2023 Out

एलआईसी एडीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। 

10:23 AM, 10-Apr-2023

Sarkari naukri पदों का विवरण

  • टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल-126
  • डिप्टी सर्वेयर-20
  • माइनिंग सरदार-77
  • असिस्टेंट फायरमैन-107
  • कुल वैकेंसी-330 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

09:16 AM, 10-Apr-2023

आवेदन शुल्क

कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकलीं रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि, एससीटी/एसटी कैंडिडेट्स को किसी भी प्रकार को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

08:57 AM, 10-Apr-2023

विशेष भर्ती अभियान

सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एक विशेष भर्ती अभियान है। जिसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न पदों पर कुल 330 नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 126, डिप्टी सर्वेयर के 20, माइनिंग सरदार के 77 और असिस्टेंट फोरमैन के 107 पद शामिल हैं। 

08:44 AM, 10-Apr-2023

Jobs Result 2023 Live: सेंट्रल कोल फील्ड्स-SBI में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की पात्रता प्रक्रिया

CCL Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें टेक्नीशियन और माइनिंग सरदार समेत अन्य पदों के लिए 300 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें