फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result LIVE: कई राज्यों में निकलीं भर्तियां, जानिए कहां, कब और कैसे करें आवेदन

Wed, 20 Jul 2022 11:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Naukri 2022 Bharti, Admit Card, Answer Key, Results Updates: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। किसी भी भर्ती की जानकारी आपसे छूट न जाए, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग। जानें सरकारी नौकरी-रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट।
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022 Update - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 20-Jul-2022

RBSE: REET Admit Card 2022 Out

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 03 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

10:45 PM, 20-Jul-2022

REET 2022: 23 और 24 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा

रीट 2022 कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन रीट एडमिट कार्ड 2022 की हार्ड कॉपी ले जानी चाहिए। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
 

10:14 PM, 20-Jul-2022

Govt Job RBSE REET 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं। 
  2. होम पेज पर उपलब्ध REET 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
09:32 PM, 20-Jul-2022

Railway Govt Job: ICF Apprentice Recruitment

इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी प्रकार से पूर्ण किए गए आवेदन 26 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 

08:59 PM, 20-Jul-2022

रेलवे भर्ती 2022: अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

रेलवे आईसीएफ, चेन्नई ने नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
08:49 PM, 20-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी भर्ती

10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी भर्ती निकली है। भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। 

08:45 PM, 20-Jul-2022

REET 2022 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

जिन उम्मीदवारों ने रीट परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश-पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

06:30 PM, 20-Jul-2022

Govt Jobs Admit Card: RBSE REET Hall Tickets Out

आरबीएसई की ओर से रीट 2022 के एग्जाम हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी किए गए हैं। 

05:43 PM, 20-Jul-2022

Sarkari Result Naukri Live: REET 2022 Admit Card Out

  इन लाखों उम्मीदवारों की प्रतीक्षा उस समय पूरी हो गई, जब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए।

04:57 PM, 20-Jul-2022

Sarkari Exam 2022 Live: REET Admit Card Out

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का रीट 2022 (REET) के प्रवेश-पत्र के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 

03:02 PM, 20-Jul-2022

Sarkari Naukri Result 2022: इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश 

हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से सफल छात्रों को राज्य के विभिन्न संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर जैसे बी.टेक, बी.फार्म, एमसीए और एमबीए आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

01:20 PM, 20-Jul-2022

Sarkari Result: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

जिन उम्मीदवारों ने राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने परिणाम को हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

12:27 PM, 20-Jul-2022

HPCET Result 2022: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम जारी

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी  (HPTU) हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट/HPCET परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज बुधवार 20 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं।

11:46 AM, 20-Jul-2022

सरकारी रिजल्ट:  क्या होगा अगला चरण?

जिन उम्मीदवारों ने दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफलता प्राप्त की है अब उन्हें बोर्ड की ओर से अगली प्रक्रिया कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण का आयोजन अगस्त के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। 
 

11:00 AM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022 : कब हुई थी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर 2021 और 5 दिसंबर 2021 को किया था। 8830 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन और पीएसटी राउंड के लिए चुना गया था।  इस भर्ती के तहत कुल 1300 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। 

10:22 AM, 20-Jul-2022

Sarkari Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

सब-इंस्पेक्टर गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन और पीएसटी के माध्यम से कुल 4928 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 

10:04 AM, 20-Jul-2022

Sarkari Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

जिन उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती की इस इस प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

09:42 AM, 20-Jul-2022

Sarkari Result: यूपी पुलिस एसआई एएसआई डीवी पीएसटी का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)  ने सब-इंस्पेक्टर गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा की सीधी भर्ती 2020-21 के तहत आयोजित किए गए शारीरिक मानक परीक्षण/PST और दस्तावेजों के सत्यापन प्रकिया के परिणाम की घोषणा कर दी है।

09:13 AM, 20-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी जरूरी है। आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन नि:शुल्क है।

 

08:37 AM, 20-Jul-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन

PGDAV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवार 5 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 85 निर्धारित की गई है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल colrec.uod.ac.in पर होंगे।

08:21 AM, 20-Jul-2022

Sarkari Naukri Result LIVE: कई राज्यों में निकलीं भर्तियां, जानिए कहां, कब और कैसे करें आवेदन

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी को पन्नालाल गिरधारीलाल दयानंद एंग्लो वेदिक कॉलेज/PGDAV में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए अधिसूचना 16 से 22 जुलाई, 2022 के रोजगार समाचार में प्रकाशित हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें