फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result LIVE: एसएससी, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Thu, 21 Jul 2022 07:07 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Naukri 2022 Bharti, Admit Card, Answer Key, Results Updates: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए यहां ऐसी भर्तियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी को प्राप्त कर सकते हैं। देशभर में विभिन्न विभागों में भर्तियां जारी हैं। इनकी जानकारी आपको देने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग। यहां जानें सरकारी नौकरी-रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:07 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा का राज्य के दो प्रमुख शहरों लखनऊ और प्रयागराज में बनाए गए केंद्रों पर किया जाएगा। 

06:30 PM, 21-Jul-2022

Govt Jobs Live: ऐसे डाउनलोड करें

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

05:39 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri: यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को बुधवार की रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। 

विज्ञापन
03:45 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे चेक करें शेड्यूल

उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट जैसे- rrbcdg.gov.in पर कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट शेड्यूल चेक कर सकते हैं।   
 

03:20 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri: आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी इस दिन होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने एनटीपीसी परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) की तारीखें जारी कर दी हैं। आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC Recruitment) 2019 की भर्ती के तहत सीबीएटी परीक्षा 30 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन
02:36 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri Live: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से चीनी भाषा में 55 फीसदी अंकों के साथ में ग्रेजुएशन या किसी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के साथ में 2 साल चीनी भाषा का डिप्लोमा होना चाहिए।

01:27 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। बता दें कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को भर कर इंडिया पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजना होगा- Directorate General Territorial Army, Integrated Headquarters of Ministry of Defence, ‘A’ Block,4 th Floor, Defence Office Complex, KG Marg, New Delhi - 110001 
 

01:01 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: पुरुष-महिला दोनों कर सकते हैं आवेदन

चीनी दुभाषिए के पद पर जारी भर्ती के लिए पुरुष-महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए पदों की संख्या 6 हैं। इनमें से 5 पद सिविलियन और 1 पद भूतपूर्व सैनिक के लिए हैं। 

12:49 PM, 21-Jul-2022

Govt Job 2022: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड में चीनी इंटरप्रेटर के लिए भर्ती

सेना मुख्यालय चयन बोर्ड, ने चीनी दुभाषिए यानी इंटरप्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अपने-आप में शायद पहला ऐसा मौका है जब इस पद पर भर्ती जारी की गई हो। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जारी की गई है। 

12:41 PM, 21-Jul-2022

सरकारी नौकरी 2022: भर्ती का विवरण

यह भर्ती असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (P & SS) and (RDBS)/राजभाषा सेवा  के लिए है। रिक्त पदों की संख्या 170 है और चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

 

12:26 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन  NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
 

12:24 PM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri: नाबार्ड में निकलीं 170 पदों पर भर्तियां

बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। नेशनल बैंक फोर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में बंपर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं। 

11:52 AM, 21-Jul-2022

REET 2022: रीट एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों का रीट 2022 (REET) के प्रवेश-पत्र के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया है। इन लाखों उम्मीदवारों की प्रतीक्षा उस समय पूरी हो गई, जब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए।

11:32 AM, 21-Jul-2022

सरकारी नौकरी : भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां : 20 जुलाई से 04 अगस्त, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय : 04 अगस्त, 2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  • ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि और समय : 04 अगस्त, 2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय : 05 अगस्त, 2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  • चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक कार्य समय तक) : 05 अगस्त, 2022
  • आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो की तिथि और करेक्शन फी का ऑनलाइन भुगतान : 06 अगस्त, 2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियां : अक्तूबर, 2022

11:07 AM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: एसएससी जेएचटी के लिए आवेदन शुल्क

आवेदक उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। आरक्षण के लिए पात्र महिला / एससी / एसटी / ईएसएम / पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को छूट दी गई है। उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को उनकी उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए।

10:53 AM, 21-Jul-2022

सरकारी नौकरी 2022: कैसे होगा चयन?

एसएससी जेएचटी परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

10:40 AM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चार अगस्त को रात 11.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

10:04 AM, 21-Jul-2022

Sarkari Naukri Result LIVE: एसएससी, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2022 जूनियर हिंदी अनुवादक (जेएचटी), जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें