06:43 PM, 02-Apr-2022
Sarakri Result 2022: एटीओ भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक परीक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 27 जुलाई, 2021 को आयोजित किया था। हजारों उम्मीदवारों को बेसब्री से इस परिणाम का इंतजार था, जिसको देखते हुए आयोग की ओर से परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।