08:25 AM, 26-Dec-2021
Sarkari Naukri Result Live 2021: उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां, जानिए कब और कैसे करना होगा आवेदन
ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय(डीएसई) की तरफ से कुल 11,403 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां निकली हैं। डीएसई की तरफ से अनुबंध पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) (आर्ट्स व साइंस), हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, तेलुगु शिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।