01:08 PM, 25-Dec-2021
Sarkari Naukri : ओडिशा डीएसई में 11,403 पदों पर निकली भर्तियां
ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय(डीएसई) की तरफ से कुल 11,403 शिक्षकों की भर्तियां निकली हैं। इसमें टीजीटी कला के लिए 3308 पदों पर, टीजीटी साइंस (पीसीएम) के लिए 2370 पदों पर, टीजीटी साइंस (सीबीजेड) के लिए 1544 पदों पर, हिंदी शिक्षक के लिए 1753 पदों पर, संस्कृत शिक्षक के लिए1188 पदों पर, तेलुगु शिक्षक के लिए 22 पदों पर और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए 1218 पदों पर भर्तियां निकली हैं। 3 जनवरी,2022 से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।