केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर कुल 89 रिक्तियां हैं जो जेकेएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के तहत भरी जाएंगी। इनमें से जूनियर असिस्टेंट के 34 पद हैं जबकि जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 55 पद निर्धारित हैं।
रिक्त पदों की संख्या : 89
पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत : 10 फरवरी, 2022 से
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 मार्च, 2022 तक
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट : jkssb.nic.in
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पूर्व जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर के जूनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती अधिसूचना देख लेनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 10 फरवरी, 2022 से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती 89 पदों के लिए की जा रही है। हालांकि, आवेदकों को स्नातक पास होना अनिवार्य है।
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभागों में कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती आवेदन के लिए 18 से 40 वर्ष आयु सीमा के दायरे में आने वाले सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की विशेष विंडो ओपन की जा रही है। राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल, 2022 को निर्धारित है।
जो उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने आईबीपीएस पीओ पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट - ibps.in पर देख सकते हैं।
बीपीएससी, पटना की सिविल जज भर्ती 2020 के 221 पदों के लिए मुख्य परीक्षा में कुल 691 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अब इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकती है।