फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: यूपीएससी और बिहार एनएचएम समेत यहां निकलीं सरकारी भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट, सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
सरकारी रिजल्ट- नौकरी लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 28-Feb-2022

Sarkari naukri 2022: सफल उम्मीदवार टीयर-2 में सामिल होंगे

एसएससी एमटीएस टीयर-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी टीयर -2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा की तारीखों का एलान और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

10:41 PM, 28-Feb-2022

Sarkari Naukri: अक्तूबर-नवंबर 2021 में हुई थी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बीते साल 2021 में 5 अक्तूबर से लेकर 2 नवंबर तक किया था। वहीं, परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी 12 नवंबर को जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों को 18 नवंबर, 2021 तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था।

09:05 PM, 28-Feb-2022

Sarkari Result: जल्द जारी हो सकता है एसएससी एमटीएस टीयर-1 परीक्षा का परिणाम

एसएससी एमटीएस परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी एमटीएस टीयर-1 परीक्षा के परिणाम को जारी कर सकता है। अनुमान के मुताबिक परिणाम आज रात को भी जारी हो सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
07:56 PM, 28-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: 12 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख

भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन 12 मार्च, 2022 तक करना होगा। आखिरी समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 

07:17 PM, 28-Feb-2022

Sarkari naukri: नौसेना में निकलीं बंपर भर्तियां

भारतीय नौसेना ने एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के तहत विभिन्न पदो पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
05:21 PM, 28-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022 LIVE: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर मौका

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से 2,788 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। बीएसएफ की ओर से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती की जा रही है।

04:28 PM, 28-Feb-2022

Latest Government Job: UPSC Recruitment में कैसे करें अपना आवेदन?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. यहां संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

03:46 PM, 28-Feb-2022

Sarkari Naukri: UPSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता

यूपीएससी की ओर से इन भर्ती के लिए पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से जरूरी योग्यता को जान सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

03:15 PM, 28-Feb-2022

सरकारी नौकरी लाइव : यूपीएससी भर्ती के लिए 03 मार्च तक करें आवेदन

यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 03 मार्च, 2022 तक निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

02:34 PM, 28-Feb-2022

सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट: UPSC Recruitment 2022 पदों का विवरण

  1. असिस्टेंट ऑफिसर के लिए पदों की संख्या- 8
  2. स्टोर ऑफिसर के लिए पदों की संख्या- 11
  3. असिस्टेंट मिनरल इकोनॉमिस्ट के लिए पदों की संख्या- 14

01:55 PM, 28-Feb-2022

Sarkari Result Govt Jobs: UPSC Recruitment 2022

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से असिस्टेंट ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर और असिस्टेंट मिनरल इकोनॉमिस्ट के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

01:17 PM, 28-Feb-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result: यूपीएससी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 

  1. प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, वाणिज्य या विज्ञान संकाय में स्नातक डिग्री या समकक्ष की योग्यता।
  2. असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) के पदों के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान और विश्वविद्यालय से यूनानी चिकित्सा में स्नातक डिग्री या समकक्ष होना जरूरी है। 

12:46 PM, 28-Feb-2022

sarkari result 2022 sarkari naukri : यूपीपीएससी एओ भर्ती

यूपीएससी भर्ती की रिक्तियों का विवरण

  • प्रशासनिक अधिकारी : 04 पद

  • असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) : 25 पद

12:10 PM, 28-Feb-2022

Sarkari Vacancy: UPSC Recruitment

UPSC Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां

  • यूपीएससी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 17 मार्च, 2022
  • ऑनलाइन जमा किए भर्ती आवेदन फॉर्म को प्रिंट आउट करने के लिए अंतिम तिथि : 18 मार्च, 2022

11:22 AM, 28-Feb-2022

Sarkari Naukri LIVE: UPSC AO and Asst Professor Recruitment

आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से उपरोक्त पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

10:21 AM, 28-Feb-2022

Sarkari Naukri LIVE: यूपीएससी भर्ती 2022

यूपीएससी की भर्ती 2022 के तहत सहायक प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2022 तक है। 

09:49 AM, 28-Feb-2022

Sarkari Naukri: 2018-19 और 2020-21 के दौरान 2,65,468 पदों पर भर्तियां हुईं

सरकार की भर्ती एजेंसियों ने एसएससी, यूपीएससी और आरआरबी ने साल 2018-19 और 2020-21 के दौरान 2,65,468 पदों पर भर्तियां की हैं। 

09:23 AM, 28-Feb-2022

Sarkari Job 2022: संघ लोक सेवा आयोग में रिक्तियां

संघ लोक सेवा आयोग में वर्तमान में कुल 485 पद खाली है। इनमें ग्रुप ए के 45, ग्रुप बी के 240 और ग्रुप सी के 200 पद खाली है। संघ लोक सेवा आयोग हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर भर्ती करता है।

09:04 AM, 28-Feb-2022

सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव: यूपीएससी और बिहार एनएचएम समेत यहां निकलीं सरकारी भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एओ (AO) और असिस्टेंट प्रोफेसर (Asst Professor) के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू की है। यह भर्ती अभियान संगठन में 29 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें