आईसीएआर में 641 तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा को देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों के तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है।इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट पर iari.res.in जाकर मिलेगी जानकारी।आवेदनकर्ताओं के पास 10 जनवरी, 2022 को रात 11.55 बजे तक आवेदन करने का समय है।
एनबीसीसी में 70 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) और मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क अभ्यर्थियों को देना होगा। इनमें से कुछ पदों पर 25 से 33 वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को जाकर पढ़ सकते हैं।
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी, प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट मेनेजर व सीनियर स्टेनोग्राफर के कुल 70 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थियों के पास 8 जनवरी, 2022 तक शाम 5 बजे ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए 1 हजार रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
युवाओं के पास बिहार सरकार में नौकरी पाने का अवसर है। राज्य सरकार के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने 365 कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के तहत उम्मीदवारों का चयन होगा। इसमें पुरुष, महिला आवेदन कर सकते हैं। 18 से 25 वर्ष की आयु के उम्मीदवार, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 53,000 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
बिहार सरकार के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सीएसबीसी के मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में 365 कांस्टेबल की भर्ती निकली है। उम्मीदवारों के पास 18 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 72 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पद अनुसार भर्ती की अधिसूचना, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समझें। इच्छुक उम्मीदवार आज 4 बजे तक जल्द ही वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
सेट्रल रेलवे में खेल कोटा के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख आज है। यह भर्ती खेल कोटा के तहत है। कुल पदों की संख्या 21 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएंगी।
कुल पदों की संख्या- 300
1. सामान्य वर्ग के लिए- 168 पद
2. ईडब्ल्यूएस के लिए- 23 पद
3. एससी वर्ग के लिए- 36 पद
4. एएसटी वर्ग के लिए- 6 पद
5. ओबीसी के लिए (नन क्रीमी लेयर)- 67 पद
1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 10 दिसंबर 2021
2. ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तारीख - 27 दिसंबर 2021 को शाम 5 बजे तक।
3. भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख - 9 जनवरी 2022
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में ट्रेड/तकनीशियन अप्रेंटिस के 300 रिक्त पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 27 दिसंबर 2021 को शाम 5 बजे तक है।
बैंक की ओर से 22 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां जूनियर ऑफिसर लिपिक कैडर के पदों पर 31 दिसंबर, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।
एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा 2019 का पेपर 21 से 26 मार्च,2021 के दौरान हुआ था। वहीं, एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा जुलाई,2021 में आयोजित की गई थी। खबरों के अनुसार, 31 दिसंबर,2021 से पहले इन दोनों परीक्षाओं के नतीजे जारी हो सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 10 जनवरी, 2022
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि- 9 फरवरी, 2022
आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि - 15 जनवरी से 11 फरवरी,2022
प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि - 15 अप्रैल, 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि- 24 अप्रैल, 2022
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में 283 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 10 जनवरी,2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को 9 फरवरी, 2022 तक आवेदन पत्र भरने का समय मिलेगा। इस आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी।
प्रारंभिक परीक्षा की जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। गुजरात लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी है। जिन्हें भी उत्तर कुंजी में कोई भी आपत्ति है तो वह 3 जनवरी 2022 तक इसे दर्ज करा सकते हैं। कोई भी आपत्ति ऑनलाइन ही दर्ज की जा सकेगी।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने वन विभाग के अंतर्गत रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) वर्ग -2 गेजेटेड अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।