फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Results 2023 LIVE: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो इन क्षेत्रों में मिलेंगी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

Mon, 16 Jan 2023 09:12 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari  2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई क्षेत्रों में नौकरी का मौका है। इनमें सीआरपीएफ एसएससी बैंक के जरिए बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है।
 
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:12 PM, 16-Jan-2023

UKPSC RSI AA Patwari-Lekhpal Exam-2022

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) परीक्षा-2022 और सहायक लेखाकार परीक्षा-2022 की परीक्षा स्थगित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) पदों के लिए परीक्षा और सहायक लेखाकार पद के लिए 12 फरवरी, 2023 को निर्धारित परीक्षा अब 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। 

08:26 PM, 16-Jan-2023

Jobs in MP PSC AE Recruitment योग्यता एवं पात्रता मापदंड

आयु सीमा : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवार को संबंधित प्रासंगिक क्षेत्र सिविल / एग्रीकल्चर - मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए।

आवेदन शुल्क :  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।  
 

07:27 PM, 16-Jan-2023

Govt Jobs MPPSC AE Recruitment परीक्षा पैटर्न

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा भर्ती 2022 में प्रारंभिक परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अधिसूचना देखें।

विज्ञापन
07:06 PM, 16-Jan-2023

Sarkari Exam MPPSC AE Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  3. एसईएस 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  5. विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

06:13 PM, 16-Jan-2023

Govt Jobs एमपीपीएससी एसईएस भर्ती परीक्षा

एमपीपीएससी एसईएस की सुधार विंडो 17 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी। एमपीपीएससी एसईएस परीक्षा 2022 सहायक अभियंता (सिविल) 18 पद, सहायक अभियंता (एग्रीकल्चर) के 17 पद और एक सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के कुल 36 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

Sarkari Naukri MPPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 15 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 

ESIC Recruitment 2023

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ईएसआईसी में 200 से अधिक पद पर भर्ती निकली है। इनके लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का एग्जाम नहीं देना होगा। 

OSSC Teacher Recruitment 2023

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो रही है।  

IBPS exam calendar 2023-24

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने वर्ष 2023-24 के लिए अस्थायी परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध है।

SSC MTS Exam 2023

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए 17 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे पूरी जानकारी कर सकते हैं। 

Income Tax Recruitment salary वेतनमान

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – 9300-34800 रुपये
टैक्स असिस्टेंट/एमटीएस – 5200-20200 रुपये

 

Income Tax Recruitment Post Detail पदों का विवरण 

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 28 पद
टैक्स असिस्टेंट- 28 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 16 पद को मिलाकर  कुल 72 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 
 

Income Tax Recruitment 2023

आयकर विभाग ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत आयकर विभाग में खाली  72 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnincometax.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हेैं। ये रिक्तियां तमिलनाडु के आयकर विभाग और पुडुचेरी क्षेत्र के लिए हैं।  आयकर विभाग इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती करेगा। आयकर  भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 14 जनवरी 2023 को शुरू है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 फरवरी 2023 तक है। 
 

LIC  AAO भर्ती विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 15 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 तक है। उम्मीदवार किसी भी असुविधा से बचन के लिए आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों पर भर्ती होनी है।
 

Jobs Results 2023 LIVE: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो इन क्षेत्रों में मिलेंगी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

LIC Assistant Administrative Officer Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के पदों पर होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होना होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें