फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Jobs Notification Live Updates: देश के कई राज्यों में निकलीं सरकारी नौकरियां, ऐसे कर सकेंगे आवदेन

Fri, 13 Jan 2023 06:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Jobs Update: सीआरपीएफ,रेलवे,यूपीएससी सहित कई विभागों में युवाओं के लिए नौकरियां हैं।  जहां वे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को भर्ती से संबंधित अधिसूचना पढ़नी चाहिए।  
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:44 PM, 13-Jan-2023

Sarkari Jobs WBPSC WBJS Exam 2022

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर 31 जनवरी, 2023 को दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आठ फरवरी से 15 फरवरी, 2023  तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। 

05:11 PM, 13-Jan-2023

Indian Army Recruitment 2023

भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले अविवाहित महिला और पुरुष इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है।

 

02:32 PM, 13-Jan-2023

Aryabhatta College Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के  लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.aryabhattacollege.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 तक है। 

 

विज्ञापन
01:33 PM, 13-Jan-2023

JNV Admit Card 2023

नवोदय विद्यालय समिति ने एनवीएस कक्षा नौवीं का एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर जेएनवी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

 

11:21 AM, 13-Jan-2023

NTRO Recruitment 2023

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने 180 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
10:33 AM, 13-Jan-2023

MP HSTET Application 2023

मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवारों ने एमपी के हाई स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे एमपी  प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

09:43 AM, 13-Jan-2023

IBPS PO Mains Result 2022 Out

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से IBPS PO मुख्य परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।   

09:10 AM, 13-Jan-2023

AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने (AIIMS Jodhpur) सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 114 पदों को भरेगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए पूरी खबर पढ़ें।

08:35 AM, 13-Jan-2023

Government Jobs Notification Live Updates: देश के कई राज्यों में निकलीं सरकारी नौकरियां, ऐसे कर सकेंगे आवदेन

APSC Exam Calendar 2023 Out: राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा कैलेंडर अधिसूचना के अनुसार, असम फ़ॉरेस्ट रेंजर के पद के लिए ओएमआर-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट को 22 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें