01:04 PM, 23-Feb-2023
Sarkari Naukri Live: भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती
भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 है। चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।