12:42 PM, 07-Feb-2023
Results News: Check JEE Mains Result
जेईई मेन 2023 सत्र 1 की परीक्षाएं जनवरी 24, 25, 28, 29, 30, 31 और एक फरवरी को आयोजित की गई थी। इस साल जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए ही नौ लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कुल आवेदकों में से, पेपर एक यानी बीई, बीटेक के लिए 8.60 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें छह लाख से अधिक छात्र उम्मीदवार और 2.56 लाख से अधिक छात्राएं शामिल थे। वहीं तीन उम्मीदवार थर्ड जेंडर थे।