फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: डीयू, डीआरडीओ, सेल समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Wed, 07 Sep 2022 03:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो हम अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी और पद दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। देश के विभिन्न राज्य और केंद्रीय विभागों में अभी भर्तियां जारी है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित अपडेट पाने के लिए पढ़ें इस लाइव ब्लॉग को। 
 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:20 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Result: ऐसे चेक करें परिणाम

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपने परिणाम को बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

02:41 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri: बिहार पुलिस फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

बिहार पुलिस अधिनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती, 2020 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम को आज 06 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। 

02:15 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Result Live: कैसे चेक करें परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेबीटी भर्तीस, 2019 परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
01:59 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Result Live: मेरिट लिस्ट जारी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट सूची को भी जारी कर दिया गया है। मेरिट सूची में अंतिम रूप से चयनित कुल 613 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आरक्षित वर्ग के चार पदों के लिए कोई भी योग्य व्यक्ति ना मिलने से यह पद रिक्त रह गए हैं। 
 

01:48 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Result 2022 Live: ऐसे चेक करें परिणाम

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
01:41 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Result: हिमाचल जेबीटी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPSSC) ने पोस्ट कोड 721, जेबीटी परीक्षास 2019 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम 06 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। 

01:14 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: इतना वेतन मिलेगा

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत प्रतिमाह 57,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

12:33 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और वेतन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास में नेट/PHD या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए।

11:31 AM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 119 निर्धारित की है। यह भर्ती कॉलेज के विभिन्न विभागों के लिए है।
 

10:46 AM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट colrec.du.ac.in पर  जाकर जमा कर सकते हैं। 

10:04 AM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live : डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त दयाल सिंह कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुके हैं।

09:30 AM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri Live : शैक्षणिक योग्यता

  • Senior Technical Assistant के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित विषयों में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। 
  • Technician-A के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या इसके समकक्ष और किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई से प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 

09:10 AM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri Live 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

डीआरडीओ की ओर से जारी की जाने वाली इस भर्ती के तहत Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician-A (Tech-A) के पदों पर  भर्ती की जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए डीआरडीओ की ओर से परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। 

08:38 AM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri : ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट  drdo.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

08:19 AM, 07-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: डीयू, डीआरडीओ, सेल समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (CEPTAM) जल्द ही 10 DRTC (डिफेंस रिसर्च टेक्निकल कैडर) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती जारी करने वाला है। इस भर्ती के तहत हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें