सबसे पहले उम्मीदवार Bank.ibps.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब, CRP- RRB- XI- Office Assistant (Multipurpose) के लिए अपना ऑनलाइन मुख्य परीक्षा कॉल पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करें।
आपको अपने विवरण का उपयोग करके वेबसाइट में लॉग इन करना होगा
आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर जाएं।
दिखाई देने वाले होम पेज पर, आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम लिंक 2022 पर क्लिक करें।
इसके बाद यहां एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
इसके बाद मांगा गया विवरण दर्ज करें और लॉग इन करें।
अब आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2022 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
उम्मीदवार जिन्होंने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपना आवेदन बिहार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते हैं।
बिहार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड/CSBC की ओर से निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज मंगलवार 13 सितंबर, 2022 को है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित दसवीं और बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा का वर्ष,रोल नंबर, सुरक्षा कोड जैसी जानकारियों का प्रयोग करके लॉगिन करना होगा।
यूपी बोर्ड दसवीं कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 15850 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15847 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। दसवीं का सफलता प्रतिशत 99.98 रहा है। वहीं, बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 15704 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से कुल 14916 सफल हुए हैं। 12वीं का सफलता प्रतिशत 94.98 फीसदी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम आज 13 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी की ओर से इस भर्ती की माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। यह भर्ती राज्य के समाज कल्याण विभाग के लिए है।
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती, 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य विभिन्न जिलों में निर्धारित 320 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 96840 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
BPSC की ओर से जारी किए गए बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 883 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी को परीक्षा के अगले चरण के लिए जल्द ही आमंत्रित किया जाएगा।
परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती, 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है।
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा इंस्पेक्टर कॉपरेटिव सोसाइटीज (ग्रुप-बी) भर्ती के माध्यम से कुल 320 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग के तहत जारी की गई है। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 सितंबर को किया गया था।
आयोग ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 15 सितंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा लें।
जो भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी को पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब लोक सेवा आयोग/PPSC ने हाल ही में आयोजित की गई इंस्पेक्टर कॉपरेटिव सोसाइटीज (ग्रुप-बी) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह उत्तर कुंजी ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है और आयोग के पोर्टल पर चेक की जा सकती है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपये से 81100 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में मंगाए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1312 निर्धारित की गई है। इनमें से हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के लिए 982 पद और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक के लिए 333 पद निर्धारित हैं।