इस भर्ती में आवेदनकर्ताओं की आयु सीमा 1 जनवरी 2021 के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति(एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा आदि होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 14 जनवरी 2022 को रात 11.59 बजे तक का समय है। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड आने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है, इसलिए समय रहते अपना आवेदन कर लें।
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की 386 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।
1. इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाएं।
2. होम पेज पर जाकर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. उम्मीदवार अब आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी भरें।
4. उम्मीदवार सभी जानकारी दर्ज कर के जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड हेने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।
भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या - 539
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) रांची में अप्रेंटिस के 539 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए केवल दो दिन बचे हुए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। जो भी उम्मीदवार सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।