फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live: जीएसवी, रेलवे और पीजीडीएवी समेत यहां निकलीं भर्तियां, जानें कब-कैसे करें आवेदन?

Sat, 25 Feb 2023 05:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result Live 2023: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:55 PM, 25-Feb-2023

Govt Jobs Patna High Court Assistant Recruitment 2023

पटना उच्च न्यायालय (PHC) वेतन स्तर-7 में सहायक (ग्रुप बी पोस्ट) के पद के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। पटना एचसी भर्ती 2023 ड्राइव के माध्यम से 550 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पटना उच्च न्यायालय (PHC) वेतन स्तर-7 में सहायक (ग्रुप बी पोस्ट) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सात मार्च, 2023 को खत्म होगी। 

05:53 PM, 25-Feb-2023

Govt Jobs Exams Result ICSI CS Executive Dec Toppers List

रैंक नाम रोल नंबर
1 किंजल अजमेरा 105699
2 सोहम अमित बोबडे 140619
3 जश कमलेश केसवानी 163773
4 हर्ष बागमार 131190
5 दायिता कनोडिया 103950
6 महक कैलाश सेजवानी 141206
7 पुनीथ वी 130586
8 ट्विंकल बिपिनचंद्र गज्जर 141229
9 अनुष्का सकलेचा 161095
10 सिमरत सिंह 122373

05:34 PM, 25-Feb-2023

Sarkari Results कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल दिसंबर 2022 सत्र का रिजल्ट जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2022 में आयोजित परीक्षाओं के लिए कंपनी सेक्रेटरी (CS) प्रोफेशनल 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। संस्थान ने सीएस प्रोफेशनल टॉपर्स और आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल 2022 के नतीजों के साथ पूरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 

विज्ञापन
05:12 PM, 25-Feb-2023

Sarkari Naukri Live ICSI CS Professional 2022 Result

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) प्रोफेशनल 2022 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल 2022 के परिणाम आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं।

04:24 PM, 25-Feb-2023

Sarkari Exam UGC NET JRF Admit Card Out 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2022 के दूसरे चरण की यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षाओं के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
03:46 PM, 25-Feb-2023

Sarkari Jobs IDBI SO Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर में भर्ती के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है।

03:14 PM, 25-Feb-2023

Sarkari Naukri Live: IDBI SO Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की स्थापना 1964 में औद्योगिक विकास बैंक ऑफ इंडिया के रूप में हुई थी, जो औद्योगिक क्षेत्र को वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। इसका यह भर्ती अभियान स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की 144 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 75 रिक्तियां प्रबंधक के पद के लिए हैं, 29 रिक्तियां सहायक महाप्रबंधक के पद के लिए हैं, और 10 रिक्तियां उप महाप्रबंधक के पद के लिए हैं।

02:08 PM, 25-Feb-2023

Sarkari Naukri 2023 Live IDBI SO Recruitment 2023

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर में अफसरों पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

01:17 PM, 25-Feb-2023

Sarkari Naukri Live Agniveer Recruitment Process

सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। अब अग्निवीर भर्ती के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) देना होगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। सेना द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रक्रिया में बदलाव के संबंध में विज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

12:11 PM, 25-Feb-2023

GOVT Jobs गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की भर्ती

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की भर्ती के तहत उम्मीदवारों के पदस्थापन की समयावधि तीन वर्ष है। चयनित उम्मीदवारों को पद रुपये 75,000/- से 1,25,000/- रुपये के बीच समेकित मासिक वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति देने का निर्णय चयन समिति द्वारा उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव को देखते हुए किया जाएगा। चयन के लिए उम्मीदवारों की पसंदीदा आयु 45 वर्ष है।

11:53 AM, 25-Feb-2023

Sarkari Naukri Live: जीएसवी, रेलवे और पीजीडीएवी समेत यहां निकलीं भर्तियां, जानें कब-कैसे करें आवेदन?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की ओर से परिवहन से संबंधित शिक्षा, बहु-अनुशासनात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक अवंत-गार्डे संस्थान, प्लेसमेंट अधिकारी (अनुबंध पर) के पद के लिए योग्य पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें