फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live: IDBI, NIT और JNU में निकलीं नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

Mon, 27 Feb 2023 05:09 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Results Job Naukri Live: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें - IDBI, NIT और JNU में निकलीं नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:09 PM, 27-Feb-2023

SLPRB 2023

असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने हवलदार, एक्साइज कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर के पदों के लिए फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 

03:07 PM, 27-Feb-2023

Govt Jobs Results CTET Result 2023 Soon

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट के स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। CTET दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 और सात फरवरी, 2023 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।

02:05 PM, 27-Feb-2023

Sarkari Naukri Live CTET Result 2023 Expected Soon

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का परिणाम घोषित कर सकता है। CTET दिसंबर 2022 सूचना बुलेटिन के अनुसार, CBSE CTET परिणाम 2022 फरवरी के अंत तक जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, सीटीईटी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
01:18 PM, 27-Feb-2023

Govt Jobs HSSC TGT Recruitment 2023 Bumper vacancies

 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की टीजीटी शिक्षक भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ग्रुप सी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 7471 पदों को भरेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 है।

12:35 PM, 27-Feb-2023

Sarkari Naukri Live HSSC TGT Recruitment 2023:

सरकारी नौकरी कर इंतजार कर रहे युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के तहत एचएसएससी के द्वारा हरियाणा सरकार की ओर से संचालित स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
11:25 AM, 27-Feb-2023

Sarkari Naukri Live IDBI SO Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर में भर्ती के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है।

10:55 AM, 27-Feb-2023

Sarkari Naukri Live: IDBI SO Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?

  1. IDBI की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  2. करिअर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  3. पेज पर उपलब्ध एसओ रिक्रूटमेंट अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना पंजीकरण करें और खाते में प्रवेश करें।
  5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

10:08 AM, 27-Feb-2023

Job Exam Result Live Update IDBI SO Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की 144 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 75 रिक्तियां प्रबंधक के पद के लिए हैं, 29 रिक्तियां सहायक महाप्रबंधक के पद के लिए हैं, और 10 रिक्तियां उप महाप्रबंधक के पद के लिए हैं।

09:36 AM, 27-Feb-2023

Sarkari Naukri IDBI SO Recruitment 2023

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर में अफसरों पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की स्थापना 1964 में औद्योगिक विकास बैंक ऑफ इंडिया के रूप में हुई थी, जो औद्योगिक क्षेत्र को वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।

09:13 AM, 27-Feb-2023

GOVT Jobs राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2023

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) शनिवार, यानी 25 फरवरी, 2023 से राजस्थान पात्रता परीक्षा शिक्षक (REET) 2023 की मुख्य परीक्षा आयोजित कर रहा है। जो उम्मीदवार REET 2023 के लिए योग्य हैं, वे अब Reet 2023 मेन्स परीक्षा में उपस्थित होंगे। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) 27 फरवरी, 28 फरवरी और 01 मार्च, 2023 को शेष उम्मीदवारों के लिए विषयवार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2023 आयोजित करेगा। 

08:47 AM, 27-Feb-2023

Sarkari Naukri Live: IDBI, NIT और JNU में निकलीं नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

IDBI SO Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर में अफसरों पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें