फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE 2021: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो आज ही इन विभागों में करें आवेदन

Thu, 07 Oct 2021 08:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live 2021 Result: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी दे रहा है। इस जॉब न्यूज लाइव अपडेट में आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें... आज इन विभागों में हैं भर्ती आवेदन का मौका ...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:06 PM, 07-Oct-2021

सरकारी नौकरी: मिलेगा इतना वेतन

इंडिया पोस्ट भर्ती 2021: वेतन

पदों का नाम

वेतन

डाक/छंटनी सहायक

25,500-81,100 रुपये

डाकिया

21,700-69,100 रुपये

एमआईएस

18,000-56,900 रुपये

07:07 PM, 07-Oct-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 12 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इंडियन पोस्ट ने पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस कैडर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2021 है। स्पोर्ट्स कोटा इंडिया पोस्ट भर्ती 2021 के तहत रिक्तियों की कुल संख्या 221 है। उम्मीदवारों का चयन खेल और शैक्षिक योग्यता में आवश्यक न्यूनतम पात्रता मानदंड के आधार पर किया जाएगा।

06:02 PM, 07-Oct-2021

Govt Jobs: दिल्ली पोस्टल सर्कल में निकलीं भर्तियां

इंडिया पोस्ट भर्ती 2021 अधिसूचना विभिन्न पदों और विभिन्न सर्किलों के लिए जारी की गई है। हाल ही में एक विज्ञापन में, दिल्ली पोस्टल सर्कल के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत रिक्तियों को अधिसूचित किया गया था। भारत पोस्ट भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवार वेतन, पाठ्यक्रम और indiapost.gov.in पर आवेदन करने के चरणों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
04:51 PM, 07-Oct-2021

Govt Jobs: APSET 2021 परीक्षा में दो पेपर होते हैं

एपी एसईटी परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 सामान्य है और एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें रीजनिंग, एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रेटेशन, कम्युनिकेशन जैसे विषय हैं। वहीं, पेपर- II दो घंटे की अवधि के लिए है। उम्मीदवार पेपर के लिए अपने विशिष्ट विषय जैसे एंथ्रोपोलॉजी या इतिहास, अंग्रेजी और अन्य का चयन कर सकते हैं। एपी सीईटी परीक्षा 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट apset.net.in चेक करते रहना चाहिए। 

03:40 PM, 07-Oct-2021

Sarkari Naukri 2021: ऐसे करें APSET 2021 के लिए आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- apset.net.in पर जाएं।
  • होमपेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहे APSET 2021 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो पॉप अप होगी।
  • उम्मीदवारों को पंजीकरण करने से पहले पहले निर्देश पढ़ना चाहिए।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।

विज्ञापन
03:39 PM, 07-Oct-2021

APSET 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

APSET 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ : 11 अगस्त, 2021
बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 सितंबर, 2021
5,000 रुपये विलंब शुल्क और पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्तूबर, 2021
APSET 2021 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : 22 अक्तूबर, 2021
APSET 2021 परीक्षा की तिथि : 31 अक्तूबर, 2021

02:18 PM, 07-Oct-2021

APSET 2021: व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती हेतु आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए। या उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, पीएचडी डिग्री या जिनके पास यूजीसी नेट की पात्रता है, वे भी उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।

01:16 PM, 07-Oct-2021

Sarkari Naukri: व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, APSET 2021 ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन apset.net.in पर जारी हैं। एपी एसईटी 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अक्तूबर, 2021 है।

12:00 PM, 07-Oct-2021

Govt Jobs : बीएसएफ भर्ती रिक्तियों का विवरण

  • कैप्टन / पायलट (DIG) : 05
  • कमांडेंट (Pilot) : 06
  • एसएएम (Inspr) : 05
  • जेएएम (SI) : 11
  • एएएम (ASI) : 16
  • फ्लाइट गनर (Inspr) : 05
  • फ्लाइट इंजीनियर (SI) : 04
  • फ्लाइट गनर (SI) : 04
कुल रिक्तियां : 53

11:04 AM, 07-Oct-2021

सरकारी नौकरियां 2021: बीएसएफ भर्ती 2021 अधिसूचना विज्ञापन

बीएसएफ ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल द्वारा जारी बीएसएफ भर्ती 2021 अधिसूचना विज्ञापन संख्या 1/04/2020(Vol-II)-Pers/BSF/4055 को पढ़ सकते हैं। अधिसूचना डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट https://bsf.gov.in/ पर भी जा सकते हैं

10:13 AM, 07-Oct-2021

बीएसएफ भर्ती : 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है।  

10:04 AM, 07-Oct-2021

बीएसएफ भर्ती 2021 : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

09:40 AM, 07-Oct-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो इन विभागों में करें आवेदन

LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी दे रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें