फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2021 : इन राज्यों में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी सरकारी नौकरी

Mon, 05 Apr 2021 04:23 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...  
 
विज्ञापन
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:23 PM, 05-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ की जरूरत

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी यानी जठरांत्र रोग विज्ञान में शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ के एक पद पर रिक्ति है। इस पद के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।

03:32 PM, 05-Apr-2021

Sarkari Naukri : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में भर्तियां

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited, BHEL) ने सुपरवाइजर ट्रेनी (Supervisor Trainee) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 40 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपनी वेबसाइट - bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 05 अप्रैल तक चलेगी।

03:13 PM, 05-Apr-2021

Govt Job update : बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जनरल ऑफिसर की भर्ती

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने जनरल ऑफिसर (General Officer) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 150 पदों पर यह भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छह अप्रैल, 2021 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे इस दौरान कर सकते हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्तियां बैंक की आवश्यकता के अनुसार बतौर ब्रांच मैनेजर ऑफिसर के रूप में देश में कहीं भी तैनात किया जा सकता है। 

विज्ञापन
02:50 PM, 05-Apr-2021

Sarkari Naukri : सहायक प्रोफेसर मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के लिए आवेदन शुरू

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर साइकियाट्री यानी मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के 11 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।

01:51 PM, 05-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स के 14 पदों पर रिक्तियां

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स यानी बाल रोग विशेषज्ञ/ शिशु रोग विशेषज्ञ के 14 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। 

विज्ञापन
01:12 PM, 05-Apr-2021

सरकारी नौकरी : चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों के पदों पर होंगी भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के द्वारा आयोजित की जा रही है। सभी पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है। 

 

12:40 PM, 05-Apr-2021

Govt Job update : डीएसएसएसबी के पदों पर 14 अप्रैल तक करें आवेदन

डीएसएसएसबी के रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च, 2021 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 अप्रैल, 2021 तक दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 1809 है। इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट http://dsssb.delhi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर ऑनलाइन 100 रुपये जमा करने होंगे। 

12:29 PM, 05-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : छत्तीसगढ़ और केरल पोस्टल में निकती हैं 2558 रिक्तियां

इंडिया पोस्ट ने छत्तीसगढ़ और केरल पोस्टल सर्कल में कुल 2,558 रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां ग्राम डाक सेवक (जीडीएस) पदों के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 07 अप्रैल है। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

12:19 PM, 05-Apr-2021

Vacancy : हिंदुस्तान पेट्रोलियम में इंजीनियर के पदों पर भर्ती

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए मार्च, 2021 में अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर 03 मार्च से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2021 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत इंजीनियर के कुल 200 रिक्त पद भरे जाने हैं।

11:33 AM, 05-Apr-2021

Govt Job News : मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स 215 पदों पर आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। यह भर्ती दतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के रिक्त 215 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दतिया मेडिकल कॉलेज की ओर से स्टाफ नर्स भर्ती-2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर दतिया मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है। 

11:09 AM, 05-Apr-2021

Govt Job update : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी

आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावित वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी अमर उजाला डॉट कॉम पर दी जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

11:02 AM, 05-Apr-2021

Sarkari Bharti : उत्तर प्रदेश पुलिस में  9534 पदों पर निकली भर्ती

UPPBPB UP Police SI Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है।  

10:11 AM, 05-Apr-2021

JKSSB job 2021: इस सूबे में 2300 से ज्यादों पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 2300 पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए एकमुश्त अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं। हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू होगी। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से भर्ती की जा रही है।  
 

09:49 AM, 05-Apr-2021

Govt Vacancy : गोवा सहकारिता विभाग में कई पदों पर रिक्तियां

गोवा सहकारिता विभाग ने कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार गोवा सहकारिता विभाग के इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 है।  

पदों का विवरण : कुल रिक्तियां : 77
  • सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर:-  02
  • सीनियर ऑडिटर/ सीनियर इंस्पेक्टर/ एसआरओ:-  22
  • जूनियर ऑडिटर/ जूनियर इंस्पेक्टर:-  06 
  • जूनियर स्टेनोग्राफर:-  03
  • लोअर डिवीजन क्लर्क:-  22
  • ऑडिट असिस्टेंट:-  11
  • ग्रेडर एसेसर :-  04
  • मल्टीटास्किंग स्टाफ:-  07
 

09:22 AM, 05-Apr-2021

sarkari job 2021 : गोवा में सरकारी नौकरी पाने का अवसर

पर्यटन के मशहूर देश के तटीय राज्य गोवा में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। गोवा में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य के सहकारिता विभाग में निकली है। राज्य सहकारिता विभाग में करीब 77 पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। 

08:50 AM, 05-Apr-2021

Govt Job in UP : बीएचयू में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ के पदों पर आवश्यकता है। बीएचयू की अधिसूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2021 है। जबकि जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर भी आवश्यकता है। उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के लिए आवेदक एमएससी के साथ अनुभवी भी आवेदन कर सकते हैं। जेआरएफ की रिक्ति के लिए यहां क्लिक कर यह अधिसूचना https://www.bhu.ac.in/tmpPosts/mar2021/13/0001.pdf देखें। वहीं, जेआरए यानी जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए यहां क्लिक कर यह अधिसूचना https://www.bhu.ac.in/tmpPosts/mar2021/25/0001.pdf देखें। 

08:42 AM, 05-Apr-2021

sarkari job 2021 : सी-डैक में निदेशक पद पर रिक्ति

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन वैज्ञानिक संस्था प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) ने निदेशक - वित्त के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल- 13-ए (1,31,000 से 2,16,600 रुपए तक) है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। इस पद के लिए नियुक्ति स्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा। अधिक जानकारी के लिए www.cdac.in के careers पेज पर जा सकते हैं।  

08:03 AM, 05-Apr-2021

BPSC : प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा की तिथि छह दिन आगे बढ़ी

BPSC Project Manager Prelims Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार को अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें  बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल, 2021 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 05 अप्रैल को शेड्यूल की गई थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

07:50 AM, 05-Apr-2021

Sarkari Naukri Live 2021 : इन राज्यों में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी सरकारी नौकरी

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां
जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है। संस्थान द्वारा 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए  www.rcb.res.in पर विजिट कर सकते है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें