11:32 AM, 13-Sep-2021
Sarkari Naukri: इंडियन एयरफोर्स में मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती
इंडियन एयरफोर्स की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ के अपने 174 रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कुक, एलडीसी, स्टोर कीपर, पेंटर, अधीक्षक, और अन्य कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों और योग्यता की विस्तृत जानकारी इस खबर में पढ़ सकते हैं। वहीं, योग्य एवं पात्र उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लेखित किसी भी वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड के माध्यम से उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।