LIVE Sarkari Naukri 2021: वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
कुल पद - 38
पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) ने सहायक अभियंता, मंडल लेखाकार, जूनियर इंजीनियर, कनिष्ठ अभियंता, टेलीफोन मैकेनिक और लोअर डिवीजन क्लर्क के 490 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17, मई, 2021 निर्धारित की गई है।