फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, तुरंत करें आवेदन

Tue, 11 May 2021 08:09 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारियां आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:04 PM, 11-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी अंतिम तिथि 31 मई है। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

07:06 PM, 11-May-2021

सरकारी भर्ती : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

06:29 PM, 11-May-2021

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

विज्ञापन
05:55 PM, 11-May-2021

जेकेएसएसबी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियां
  • अधिसूचना रिलीज की तारीख : 26 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख : 12 अप्रैल, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मई, 2021

05:54 PM, 11-May-2021

जेकेएसएसबी : रिक्तियों का विवरण

कुल पद 2311 

विभाग    रिक्तियों की संख्या

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग    1444
राजस्व विभाग    528
सहकारिता विभाग    256
सामान्य प्रशासन विभाग    52
कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग    21
कौशल विकास विभाग    06
फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग    04

विज्ञापन
04:37 PM, 11-May-2021

JKSSB : इस सूबे में 2300 से ज्यादों पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 2300 पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए एकमुश्त अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं। हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से भर्ती की जा रही है।  

03:53 PM, 11-May-2021

UPRVUNL recruitment postponed : परीक्षाओं का आयोजन मई में निर्धारित था 

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युद उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2019 की सीबीटी आधारित परीक्षाओं का आयोजन 09 मई, 16 मई, 2021, 21 मई और 22 मई, 2021 को किया जाना निर्धारित था। सरकार और विद्युत निगम की ओर से जल्द ही परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने थे। अब इस भर्ती परीक्षा को फिलहाल कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया है। सीबीटी परीक्षा की नई तिथियों के बारे में जल्द ही अभ्यर्थियों को यूपीआरवीयूएनएल की वेबसाइट https://uprvunl.org/ पर अधिसूचना के माध्यम से सूचित किया जा सकता है। 

03:03 PM, 11-May-2021

सरकारी नौकरी: एसबीआई के 5300 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी क्लर्क भर्ती 2021 अधिसूचना के तहत कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 47920 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

01:59 PM, 11-May-2021

Sarkari Naukri 2021: राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी में निकली ढ़ेरों नौकरियां

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी, दिल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और एलडीसी के पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

01:03 PM, 11-May-2021

Sarkari Vacancy: भारतीय डाक ने कुल 4368 पदों पर निकाली नौकरियां

भारतीय डाक ने अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

11:58 AM, 11-May-2021

Sarkari Job : यूपीपीआरपीबी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 1329 पदों पर मांगे आवेदन। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 15 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

11:07 AM, 11-May-2021

Govt Jobs : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर के 117 पदों पर निकली हैं नौकरियां

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 117 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

10:30 AM, 11-May-2021

सरकारी नौकरी: दिल्ली विश्वविद्यालय के इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

  • भौतिक विज्ञान - 9
  • भूगर्भ शास्त्र - 5
  • वनस्पति विज्ञान - 5
  • कंप्यूटर विज्ञान -5
  • वाणिज्य - 5
  • गणित - 5
  • जैव चिकित्सा विज्ञान - 4
  • रसायन विज्ञान - 2
  • इलेक्ट्रानिक्स - 1

10:02 AM, 11-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: डीयू के 41 पदों पर निकली हैं नौकरियां

दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में स्थायी आधार पर सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिसूचना के मुताबिक डीयू के आचार्य नंद देव कॉलेज ने 7वें केंद्रीय वेतन आयोग मैट्रिक्स के शैक्षणिक वेतन स्तर 10 पर यह भर्तियां निकाली हैं। बता दें, रोजगार समाचार में भर्ती विज्ञापन 8 मई को प्रकाशित किया गया है। इसके चार सप्ताह बाद आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

09:32 AM, 11-May-2021

Sarkari Job : जज एडवोकेट जनरल के पदों पर निकली हैं नौकरियां

भारतीय सेना द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) के विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल आठ पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिलाएं 4 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लॉ ग्रेजुएट इसके लिए योग्य अभ्यर्थी होंगे। 

09:00 AM, 11-May-2021

Sarkari Jobs: यह है आईसीएफ के पदों पर आवेदन हेतु निर्धारित योग्यता

आईसीएफ के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का दसवीं पास और एमबीबीएस करना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास नर्सिंग स्कूल या भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में न्यूनतम तीन साल का अनुभव प्रमाणपत्र होना चाहिए है। आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

08:30 AM, 11-May-2021

Sarkari Vacancy: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के विभिन्न पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

रेल मंत्रालय के अधीन आने वाले आईसीएफ यानी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर मेडिकल प्रैक्टिशनर और पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 39 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 

08:00 AM, 11-May-2021

Govt Jobs: अपरेंटिस के 79 पदों पर निकली हैं नौकरियां

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 79 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। दसवीं पास अभ्यर्थी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।

07:41 AM, 11-May-2021

सरकारी नौकरी: सुपरवाइजर और ड्राफ्ट्समैन के पदों पर निकली हैं नौकरियां

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस (एमईएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 502 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए सुपरवाइजर (बी/एस) के 450 और ड्राफ्ट्समैन (डी 'मैन) के 52 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप के तहत इन पदों के लिए 17 मई 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

07:30 AM, 11-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, तुरंत करें आवेदन

रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 50,000 डॉक्टरों को अस्थायी आधार पर भर्ती करने का आदेश दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार तय की गई भर्ती प्रक्रिया के जरिए नर्स, प्रयोगशाला तकनीशियन समेत अन्य चिकित्साकर्मियों की भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें